{"_id":"68239c205ac8e924fe0833b6","slug":"the-mercury-again-crossed-40-degrees-the-month-of-jyeshtha-started-getting-hot-kaithal-news-c-18-1-knl1004-646153-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पारा फिर 40 डिग्री के पार, तपने लगा ज्येष्ठ माह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पारा फिर 40 डिग्री के पार, तपने लगा ज्येष्ठ माह
Wed, 14 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 14 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मौसम लगातार बदल रहा है। दो दिन पहले शाम को आई आंधी और बारिश के बाद तापमान फिर से बढ़ने लगा है। मंगलवार को पारा एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। नतीजतन, गर्मी से जनजीवन बेहाल रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि 16 मई के बाद हवाएं और गर्म होंगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री व न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस हिसाब से तीन दिन में करीब तीन डिग्री तापमान बढ़ गया है।
तापमान में लगातार वृद्धि होने का अनुमान है। इस अप्रैल व मई में कई बार बारिश व आंधी तूफान आने से मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी गर्मी तो कभी बारिश से राहत मिलते हुए दिखाई दी लेकिन ज्येष्ठ माह के आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है।
विज्ञापन
बारिश होने के दो दिन बाद मंगलवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहा और इस पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान है। कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। हालांकि आगामी 16 मई तक आसमान साफ रहने की संभावना है। 22 मई के आसपास बादल छाने से मौसम में नरमी हो सकती है।
सर्वे जारी, 12 जगहों पर मिला लार्वा
कैथल। जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। मंगलवार को सर्वे के दौरान 12 जगहों पर लार्वा मिला है। सभी जगहों पर दवाई डालकर लार्वा को नष्ट किया गया। साथ ही संबंधित लोगों को नोटिस भी दिए गए।
अब तक 220 जगहों पर लार्वा मिल चुका है। आंकड़ों के अनुसार, विभाग की पूरे जिले में 930 टीमें सर्वे कर रही हैं। जिले में अब तक इस सीजन में मलेरिया व डेंगू का कोई केस सामने नहीं आया है, जबकि पिछले साल मलेरिया का एक व डेंगू के 77 केस मिले थे।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मलेरिया व डेंगू को लेकर नागरिक अस्पताल में वार्ड भी बनाया गया है। वहीं सामान्य ओपीडी में बुखार से पीड़ित लोगों के खून के नमूने लिए जा रहे हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डा. नीरज मंगला ने बताया कि मलेरिया व डेंगू को लेकर विभाग पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने बताया कि लोगों को इससे बचाव के संदर्भ में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान 12 जगहों पर लार्वा मिला है, जिसे नष्ट कर दिया गया है। वहीं अब तक 220 जगहों पर लार्वा मिल चुका है। उन्होंने लोगों से कहा कि सरकारी एडवाइजरी का पालन करें। संवाद