फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The main accused was arrested a few hours after the order

Kaithal News: आदेश के कुछ घंटों बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Jul 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 10 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The main accused was arrested a few hours after the order
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया के निर्देश के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नसीब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है वहीं दूसरा आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। 

गौरतलब है कि एक दिन पहले किशोरी के परिजनों ने सीवन थाना के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


प्रमुख आरोप और जांच की स्थिति ः तलाश के बाद सामने आई किशोरी ने गांव थेह मुकेरियां (गुहला) निवासी नसीब और एक अन्य युवक प्रिंस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। किशोरी का आरोप है कि मुख्य आरोपी नसीब ने शादी का झांसा देकर उसके साथ पांच बार दुष्कर्म किया। वहीं प्रिंस पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है, लेकिन वह अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी नसीब से पुलिस पूछताछ कर रही है और रिमांड के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवन थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी नसीब को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। जल्द ही फरार आरोपी प्रिंस को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed