फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The laborer working in the field died due to electrocution

Kaithal News: करंट लगने से खेत में काम कर रहे मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
The laborer working in the field died due to electrocution
कैथल। खेत में काम करते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने एक मिल के मालिकों पर खेत से साथ लगती कांटेदार तारों में करंट छोड़ने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मांडी सदरां निवासी श्रीराम ने सीवन थाना में शिकायत दी कि उसका पिता कृष्ण लाल डेरा रसुलपुर निवासी नरेंद्र सिंह के पास खेत में नौकर का कार्य करता था। 12 जून को वे दोनों नरेंद्र के खेत में धान लगाने के लिए खेत तैयार कर रहे थे। खेत के पास एक जय दुर्गा राइस मिल है। मिल के मालिकों ने अपनी राइस मिल के चारों तरफ कंटीली तार लगाई हुई है। इनमें से एक तार नरेंद्र सिंह के खेत में लटकी हुई थी। उसका पिता खेत में मेढ तैयार करते समय कटीली तार को अपने दोनों हाथों से हटाने लगा तो उस कटीली तार में बिजली का करंट था। करंट लगने से उसके पिता कृष्ण लाल की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जय दुर्गा राइस मिल के मालिकों की लापरवाही के कारण हुआ है। एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed