फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The

Kaithal News: नशा मुक्त हो जिला... चला रहे मुहिम

Thu, 17 Jul 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ‘नशा मुक्त हो जिला’ अभियान के तहत जिला पुलिस ने बुधवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर विद्यार्थियों सहित आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। अभियान में एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल व प्रदीप शामिल रहे।

एसपी आस्था मोदी ने बताया कि इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराकर उन्हें सही दिशा में प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है।
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने वद्यार्थियों को पढ़ाई, खेलकूद व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे अपने माता-पिता और समाज का नाम गौरवान्वित कर सकें। वहीं, नशे की लत से जूझ रहे लोगों को काउंसलिंग कर इलाज कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा करता है या बेचता है, तो उसकी सूचना गुप्त रूप से पुलिस को दें ताकि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।


एसपी आस्था मोदी ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह अभियान तभी सफल होगा जब आमजन भी इसमें सक्रिय सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed