फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The journey from Kurukshetra Road to Pabnawa is difficult.

Kaithal News: मुश्किल है कुरुक्षेत्र रोड से पबनावा की डगर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
The journey from Kurukshetra Road to Pabnawa is difficult.
ढांड। कुरुक्षेत्र रोड से पबनावा जाने वाली टूटी सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीण भूरा राम, गणेश दत्त, महाबीर, रामकुमार, रमेश चंद, बीरबल, कर्मबीर सिंह, राज कुमार, नसीब सिंह, विनोद शर्मा, राधेश्याम ने बताया कि कुरुक्षेत्र रोड पुलिस थाना के सामने से पबनावा गांव को जाने वाली सड़क काफी दिनों से टूटी पड़ी है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में बने गहरे गड्ढों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के कार्यालय में वे कई बार चक्कर लगा चुके है लेकिन अधिकारियों की ओर से हर बार केवल आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। आज भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाए, अन्यथा वे आंदोलन को मजबूत हो जाएंगे। पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई विजय का कहना है कि आचार संहिता के चलते कोई भी नया कार्य आरंभ नही कर सकते। आचार संहिता के हटते ही सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed