फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The first phase of state level sports Maha Kumbh will be held from August 2

Kaithal News: दो अगस्त से होगा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का पहला चरण

Sun, 27 Jul 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 27 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The first phase of state level sports Maha Kumbh will be held from August 2
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/जींद। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए पहले चरण का नया शेड्यूल जारी हो गया है। 28 से 30 जुलाई तक होने वाली प्रतियोगिता के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की प्रतियोगिता का पहला चरण दो अगस्त से लेकर 4 अगस्त तक होगा।

शुरू में जारी किए गए शेड्यूल के

अनुसार प्रथम चरण में 11 से 13 जुलाई तक और 15 से 17 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खेल प्रतियोगिताएं होनी थी जिसे बाद में आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद यह प्रतियोगिताएं 28 से 30 जुलाई तक होनी थी लेकिन 26 और 27 जुलाई को सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) को देखते हुए 28 से 30 जुलाई तक होने वाली प्रतियोगिताओं को फिर से स्थगित कर दिया गया। अब यह प्रतियोगिताएं दो अगस्त से लेकर चार अगस्त तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के चयन को लेकर जिला स्तर पर तीन और चार जुलाई को हुए ट्रायल के दौरान लगभग 1750 खिलाड़ियों ने आर्चरी, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फेसिंग और हॉकी सहित अन्य खेल में भाग लिया था।

जिला-खेल

n
पंचकूला ः एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हैंडबॉल

n
फरीदाबाद ः शूटिंग, ताइक्वांडो

n
रोहतक ः बॉक्सिंग, फुटबॉल, नेटबॉल, हॉकी (लड़कियों के मुकाबले)

n गुरुग्राम ः क्रिकेट, वेटलिफ्टिंंग
n
सोनीपत ः टेनिस

n
अंबाला ः स्विमिंग, जिमनास्टिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed