{"_id":"625b2533dc83a970f6126946","slug":"the-fire-burning-farmers-hard-earned-money-kaithal-news-knl105163369","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की कमी, अतिरिक्त ड्यूटी दे काम चला रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की कमी, अतिरिक्त ड्यूटी दे काम चला रहे कर्मचारी
विज्ञापन
कैथल। गेहूं के सीजन में आग लगने की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। इसके चलते किसानों की फसल चंद मिनटों में राख हो जा रही है। अप्रैल के 15 दिनों में 150 जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। इनमें से सबसे ज्यादा मामले फसलों में आग लगने के हैं। दमकल विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रतिदिन आग लगने की पांच से छह घटनाएं हो रही हैं। जबकि पहले दो-तीन घटनाएं होती थीं। ऐसे में संसाधनों की कमी फायर ब्रिगेड के समक्ष और मुश्किलें पैदा कर रहा है। स्टाफ की किल्लत से आग पर नियंत्रण करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। कैथल दमकल विभाग में 14 गाड़ियां और दो मोटरसाइकिलें हैं। गाड़ियों के हिसाब में 50 से ज्यादा कर्मचारियों की कमी है। स्थिति को संभालने के लिए कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं के सीजन के मद्देनजर कर्मचारी मुस्तैदी से तैनात हैं। इस समय फसलों में आग की सबसे ज्यादा घटनाएं होती है। विभाग उपलब्ध साधनों के मुताबिक पूरी तैयारी से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है ताकि आगजनी होने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया जा सके। कर्मचारियों की मांग भेजी गई है ताकि जरूरत के अनुसार काम किया जा सके।
--
यहां- यहां इतनी गाडिय़ां उपलब्ध
ब्लॉक गाड़ियां
कैथल - 05
पूंडरी- 02
राजौंद- 01
कलायत- 02
गुहला चीका- 03
ढांड- 01
विज्ञापन
--
यहां- यहां इतनी गाडिय़ां उपलब्ध
ब्लॉक गाड़ियां
कैथल - 05
पूंडरी- 02
राजौंद- 01
कलायत- 02
गुहला चीका- 03
ढांड- 01