{"_id":"612543058ebc3e79eb195362","slug":"the-farmer-set-himself-on-fire-in-protest-against-the-installation-of-the-tower-kaithal-news-knl80977555","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के प्लाट पर जियो का टावर लगाने का भाकियू ने किया विरोध, किसान ने धरनास्थल पर जाकर खुद को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के प्लाट पर जियो का टावर लगाने का भाकियू ने किया विरोध, किसान ने धरनास्थल पर जाकर खुद को लगाई आग
सार
एक किसान ने भारतीय किसान किसान यूनियन द्वारा उसके प्लाट पर जियो के टॉवर लगाए जाने का विरोध करने पर गांव टटियाना के पास टोल पर दिए जा रहे धरने पर पहुंच कर खुद के कपड़ों पर आग लगा ली। किसानों ने उसे तुरंत आग पर काबू पाकर बचा लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक किसान ने भारतीय किसान किसान यूनियन द्वारा उसके प्लाट पर जियो के टॉवर लगाए जाने का विरोध करने पर गांव टटियाना के पास टोल पर दिए जा रहे धरने पर पहुंच कर खुद के कपड़ों पर आग लगा ली। किसानों ने उसे तुरंत आग पर काबू पाकर बचा लिया। बाद में परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि गांव बदसूई में एक किसान अपने प्लाट पर जियो का टॉवर लगवा रहा है। जिसका भाकियू ने यह कहकर विरोध किया है कि वे अंबानी के किसी भी प्रोजेक्ट को किसानों की मांग पूरी होने तक सिरे नहीं चढ़ने देंगे। इसके बाद सहमति बनी थी कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक इस पर काम नहीं होगा। इस टावर के विरोध में किसानों ने अपना धरना अलग से शुरू कर दिया था। जिसे बाद में खत्म कर दिया गया।
इसी बीच मंगलवार को प्लाट मालिक किसान ने धरनास्थल पर पहुंच कर खुद के कपड़ों पर आग लगा ली। जिसे मौके पर मौजूद किसानों ने तुरंत काबू कर उसे बचा लिया। चीका थाना से जयवीर सिंह ने कहा कि पुलिस को पास इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए रिपोर्ट लिख ली गई है।