{"_id":"631f9a4da1eeed3a7e6c3da3","slug":"the-entire-area-was-sealed-the-road-remained-closed-for-hours-kaithal-news-knl120937972","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे क्षेत्र को किया सील घंटों बंद रहा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे क्षेत्र को किया सील घंटों बंद रहा मार्ग
विज्ञापन
कैथल। सोमवार सायं चार बजे से करीब सात बजे तक कैथल से जींद व पानीपत जाने वाला मार्ग पूरी तरह से सील रहा। इस दौरान वाहनों को आस-पास के गांवों के रूटों से भेजा गया। जींद व पानीपत की ओर से आने वाले वाहन चालकों को गांव शेरगढ़ की ओर से भेजा गया। इसी प्रकार से कैथल की ओर से जाने वाले वाहनों को गांव बालू की ओर से निकाला गया।
पुलिस में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची जिला भर की पुलिस टीमें-विस्फोटक सामग्री होने की सूचना के बाद सोमवार सायं पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारी व कई गाडिय़ों में सवार होकर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचें। इसके अलावा एंबुलेस सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ियों सहित पुलिस ने तमाम सुरक्षा उपाय कर लिए थे। लगभग तीन घंटे तक मार्ग पूरी तरह से सील रहा। सायं सात बजे के बाद जब विस्फोटक सामग्री को कब्जे में ले लिया गया, पूरे इलाके की छानबीन कर ली गई, तब जाकर इलाके को खोला गया। इसके बाद आस-पास के लोगों सहित राहगीरों ने राहत की सांस ली।
गांव के लोगों की भीड़ उमड़ी-गांव देवबन व आस-पास के क्षेत्र से पुलिस द्वारा लगाए गए नाके के निकट जींद व पानीपत मार्ग पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। यहां तक कि खेतों से आने-जाने वाले लोगों को भी पुलिस ने रोक दिया। लोग एक दूसरे से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते नजर आए। गांव देबवन निवासी श्रवण देवबन सहित निवर्तमान सरपंच ने कहा कि उन्हें तो पुलिस के घेरे से पता चला कि यहां कुछ संदिग्ध वस्तु है। यह ऐसी जगह रखी गई है, जहां अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता। तीन मार्गों को जोड़ने वाले इस प्वाइंट पर चारों ओर झाड़ियां उगी हुई हैं। जिस कारण यहां इस तरह की सामग्री पड़ी रही तो पता भी नहीं चलता। अब पुलिस की सक्रियता से ही गांव में इस बात की जानकारी मिली कि यहां कुछ असामान्य वस्तु रखी गई है।