फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The enemy cannot look at the country's borders: Rajnath Singh

देश की सीमाओं पर दुश्मन आंख उठाकर नहीं देख सकता : राजनाथ सिंह

Sun, 29 Sep 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 29 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
The enemy cannot look at the country's borders: Rajnath Singh

विज्ञापन


गुहला चीका (कैथल)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर की ओर से आयोजित जनआशीर्वाद रैली को संबोधित करने चीका पहुंचना था, लेकिन तकनीकी खराबी आ जाने के चलते उनका हेलिकाप्टर बीच रास्ते से दिल्ली लौट गया। उसके बाद रक्षामंत्री ने फोन के माध्यम से रैली में पहुंचे लोगों को अपना संदेश दिया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी मजबूत सरकार ने देश की सीमाएं इतनी मजबूत बना दी है कि आज कोई दुश्मन भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है।

उन्होंन कहा कि भारत की जनता ने पिछले तीन योजना से भाजपा को देश की सेवा करने का अवसर दिया है और केंद्र में एक मजबूत सरकार का गठन किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों से हरियाणा में भी भाजपा की सरकार प्रदेशवासियों की सेवा कर रही है। अपने संदेश में रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अंत्योदय की नीति पर काम करते हुए पंक्ति में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए काम किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। भाजपा प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर ने बताया कि रक्षा मंत्री चीका रैली के लिए दिल्ली से चल चुके थे लेकिन बीच रास्ते में तकनीकी खराबी आ जाने के चलते हेलिकाप्टर को दिल्ली लौटना पड़ा। रैली को जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, मेजर सिंह गुहला, जंगीर कांबोज ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला प्रभारी अमरपाल राणा, राजस्थान की पूर्व विधायक संतोष बावरी, गुहला विधानसभा संयोजक शीशपाल जिंदल, मंडल अध्यक्ष मांगे राम जिंदल, पूर्व मंडल अध्यक्ष लीला राम, शैली मुंजाल, फूल सिंह राणा, बिशपाल राणा अगौंध, सुरता राम शर्मा, जगमाल राणा, मंगत राम संधू, हरियाणा राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान हंस राज सिंगला, चीका राइस मिल एसोसिएशन के प्रधान महावीर मटोरिया, सोनू कालड़ा, संजय सैनी नंबरदार, सरपंच प्रतिनिधि सोनू सैनी खानपुर, पूर्व सरपंच रामनाथ सैनी खानपुर, जयभगवान शर्मा, मनजीत कौड़ा, अजीमगढ़ के पूर्व सरपंच मंजीत सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed