फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The elder brother had murdered

छोटे भाई की संपत्ति हथियाने के लिए बड़े भाई ने ही करवाई थी उसकी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
The elder brother had murdered
गांव साकरा में करनाल निवासी 28 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में मृतक का बड़ा भाई ही मुख्य हत्या आरोपी निकला। मृतक के भाई शीशपाल ने ही जमीन और घर हथियाने के लिए अक्षय को 60 हजार रुपये में जयपाल को मारने की सुपारी दी थी। उसकी सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के आरोपी भाई ने बाद में उसके ताऊ के लड़कों पर हत्या का झूठा शक जताया था। सीआईए टू थाना में प्रेस वार्ता कर डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मृतक के हत्यारे भाई सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मृतक का बड़ा भाई शीशपाल, वहीं का निवासी अक्षय और गोंदर जिला करनाल निवासी रविंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

तीन माह पहले बनाई थी हत्या की योजना- मृतक के भाई व मुख्यारोपी शीशपाल ने कबूला कि उन्होंने कुछ समय पहले नया मकान बनवाया था, जिसमें उसका छोटा भाई जयपाल रहने लग गया। शीशपाल ने माना कि वह अपने भाई के हिस्से की जमीन व मकान हड़पना चाहता था, जिसके दृष्टिगत उसने करीब 3 माह पहले अपने गांव के ही अक्षय को 40 हजार रुपये देकर जयपाल की हत्या करने के लिए तैयार कर लिया।
विज्ञापन

हत्या के लिए पहले दिए थे 40 हजार रुपये- डीएसपी ने बताया कि 20-21 जनवरी को बिजली घर साकरा के पास गांव ब्रास निवासी जयपाल की हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने पहले निर्धारित योजना के तहत संपत्ति के लालच में आरोपी अक्षय को 40 हजार रुपये देकर अपने छोटे भाई की हत्या करवाई थी। एक राइस मिल में बतौर मुनीम कार्य करने वाले शीशपाल ने थाना ढांड में शिकायत दर्ज करवाई थी कि करीब एक वर्ष पहले खेत के रास्ते को लेकर हुई तकरार की रंजिशन उसके ताऊ के लड़कों ने जयपाल की हत्या की है। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच सीआईए-2 पुलिस को सौंपी गई थी। सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर की अगुवाई में एसआई रणबीर सिंह की टीम द्वारा डेरा ब्रास से मृतक के बड़े भाई शीशपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद बस स्टैंड निसिंग से उसके 2 अन्य साथियों अक्षय कुमार उर्फ काका ब्रास व रविंद्र कुमार गोंदर जिला करनाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे खुली पोल- डीएसपी ने बताया कि अक्षय द्वारा कुछ दिन पहले जयपाल को झांसे में लेकर उसे एक मोबाइल फोन दिया गया। 20 जनवरी की शाम को असली जैसे दिखने वाले नकली नोट दिलवाने का लालच देकर साकरा व कौल के बीच सड़क पर बुला लिया। वहां आने पर अक्षय, रविंद्र व जयपाल ने शराब पी। मौका देखकर अक्षय ने हथौड़े से जयपाल के सिर पर कई वार करके उसकी हत्या कर दी। बाद में दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। डीएसपी ने बताया कि मोबाइल और मृतक की पत्नी उषा के शक के आधार पर पुलिस ने मृतक के भाई व अन्य आरोपियों पर निगरानी शुरू की थी। मृतक युवक की शादी एक वर्ष पहले हुई थी, जिसको अभी कोई संतान की प्राप्ति नहीं हुई थी। 2 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि हत्या की सुपारी लेने वाले आरोपी अक्षय से पूछताछ व नकदी बरामद करने के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed