{"_id":"61cb73cc21956e08a83cb035","slug":"the-effect-of-increasing-mist-white-stripe-from-the-roads-missing-symbols-kaithal-news-knl942893157","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध भरा सीजन शुरू, सड़कों से सफेद पट्टी और सांकेतिक चिह्न अब भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध भरा सीजन शुरू, सड़कों से सफेद पट्टी और सांकेतिक चिह्न अब भी गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। धुंध का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन अभी तक शहर व गांव की सड़कों से सफेद पट्टी और सांकेतिक चिह्न गायब हैं। ऐसे में जहां सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा हुआ है, वहीं हाइवे पर बने अवैध रोड कट कभी भी किसी वाहन चालक के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। आने वाले दिनों में धुंध का प्रकोप और तेज होगा, जिससे हादसों के बढ़ने की संभावना है।
इसी तरह गांव में जाने वाली सड़कों की सफेद पट्टी गायब है, वहीं सांकेतिक चिह्न झाड़ियों में छुपे हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके चलते धुंध के मौसम में चालकों के लिए वाहन चलाना मुश्किल बना हुआ है। लिंक रोड पर यातायात सांकेतिक चिह्न तक नहीं हैं, इस कारण कहां टर्न आदि हैं, वाहन चालकों को कुछ पता नहीं चल पा रहा है। ऐसे हालातों में धुंध भरा सीजन खतरा पैदा कर सकता है।
उल्लेखनीय है कि नियमानुसार दिसंबर के पहले सप्ताह तक सड़कों पर पट्टियां बनाने, सांकेतिक चिह्न लगाने का काम हो जाना चाहिए था, क्योंकि दिसंबर शुरू होते ही धुंध पड़ना शुरू हो जाता है। रात में धुंध होने से दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे में पट्टियां व सांकेतिक से वाहन चालक आगे बढ़ता है। वहीं सड़कों पर सुरक्षित सफर करने के लिए पट्टियां और बेहद जरूरी होते हैं। सांकेतिक चिह्नों से वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी सहूलियत मिलती है। रात को धुंध ज्यादा होने पर पट्टियां और सांकेतिक चिह्न काफी मददगार साबित होते हैं। यह सभी सड़कों के लिए जरूरी है।