फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The district's scout-guide team received three awards

Kaithal News: जिले की स्काउट-गाइड टीम ने पाए तीन अवार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The district's scout-guide team received three awards
कैथल। तमिलनाडु के जंबूरी में आयोजित डायमंड जुबली के कार्यक्रम में जिले की स्काउट-गाइड टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तीन अवार्ड हासिल किए। यह कार्यक्रम में 28 जनवरी से तीन फरवरी तक आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में जिले के स्काउट एवं गाइड टीम ने टॉप ए प्लस ग्रेड लेवल का खिताब जीता। स्काउट के जिला संगठन आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि 48 प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शेरगढ़, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, फ्रांस वाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल, राजकीय उच्च विद्यालय टयोंठा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाबा, ओएसडीएवी स्कूल, डीएवी पुलिस के स्काउट्स ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस जंबूरी में ओएसडीएवी स्कूल के स्काउट राघव, समर और अन्य विद्यार्थियों ने इस जंबूरी की खूब सराहना की और इसमें भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए। इस दल में स्काउट मास्टरों और गाइड कैप्टनों ने भी अहम भूमिका निभाई, जिनमें शामिल स्काउट मास्टर विजेंद्र बेरवाल, स्काउट मास्टर महेंद्र, स्काउट मास्टर राजेश कुमार, स्काउट मास्टर राजकुमार, गाइड कैप्टन रजनी बाला, गाइड कैप्टन रेखा रानी, गाइड कैप्टन पूनम व्यास आदी प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला संगठन आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि कैथल की टीम ने इस जंबूरी में कई तरह की विभिन्न विद्याओं में भाग लिया और अपने प्रदर्शन के आधार पर ए प्लस ग्रेड हासिल किया। इस जंबूरी में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई गई, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थीं।

पायनियरिंग एवं एडवेंचर स्पोट्र्स, रचनात्मक कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, टीम वर्क पर आधारित खेल एवं लीडरशिप ट्रेनिंग, अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कर इन सभी गतिविधियों में कैथल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

कैथल की स्काउट-गाइड टीम की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी राम दिया गागट और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में भाग लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों को देश-विदेश की विविध संस्कृतियों को समझने का अवसर मिलता है।

देशभक्ति और भाईचारे की भावना को बढ़ावा

जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने कहा कि कैथल जिले की स्काउट और गाइड की टीम बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। इस तरह के आयोजनों में भाग लेने से बच्चों में देशभक्ति, भाईचारे और समाज सेवा की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह सफलता न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे हरियाणा राज्य के लिए गर्व की बात है।

कैथल की स्काउट-गाइड टीम ने त्रिचि, तमिलनाडु में आयोजित डायमंड जुबली जंबूरी में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि से जिले में स्काउटिंग के प्रति उत्साह बढ़ा है और भविष्य में और अधिक बच्चों को इस दिशा में प्रेरणा मिलेगी। इस उपलब्धि ने कैथल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है और यह टीम आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed