फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The district will soon get the gift of medical college

900 करोड़ रुपये के मेडिकल कॉलेज की डीपीआर बनकर तैयार, मार्च में शिलान्यास होने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
The district will soon get the gift of medical college
कैथल। जिले के गांव सांपनखेड़ी में बनने वाले 900 करोड़ रुपये के मेडिकल कॉलेज की डीपीआर बनकर तैयार हो चुकी है। मार्च में इसके शिलान्यास की उम्मीद जताई जा रही है। सभी सुविधाओं से लैस मेडिकल कॉलेज के बनने से जिले के हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। वहीं रोजगार के साथ-साथ कैथल और आसपास के इलाके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। सरकार ने कॉलेज निर्माण से संबंधित प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन

वर्तमान में क्षेत्र के लोगों को मेडिकल संस्थान नहीं होने की वजह से चंडीगढ़, पटियाला, रोहतक या दिल्ली जाना पड़ता है। इसके अलावा विद्यार्थियों को भी स्वास्थ्य संबंधित कोर्स करने के लिए बाहर जाना पड़ता है। जिले में मेडिकल कॉलेज बनने से लोगों विशेषकर जिलेवासियों को सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही धन और समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन

कॉलेज निर्माण के संबंध में कैथल विधायक लीलाराम ने कहा कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। अगले महीने मार्च में मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास होने की पूरी उम्मीद है। इस विषय पर मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री ने जल्द ही मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास का आश्वासन दिया है। 900 करोड़ की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के पास ही महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य भी चल रहा है। मेडिकल कॉलेज निर्माण से इलाके की तरक्की होगी और लोग खुशहाल होंगे। विधायक ने बताया कि हलके के सभी गांवों में पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। हलके में सभी सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। शहर में 15 करोड़ रुपये से जल्द ही गलियों और धर्मशालाओं का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस मौके पर उनके साथ हरपाल शर्मा, राम कुमार नैन, संजय भारद्वाज, नरेश मित्तल, भाग सिंह खनोदा, शमशेर राठी और कुशल पाल सेन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed