फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The direction of the wind changed the level of air pollution, AQI reached 204

Kaithal News: हवा के रुख ने बदला वायु प्रदूषण का स्तर, 204 पर पहुंचा एक्यूआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
The direction of the wind changed the level of air pollution, AQI reached 204
कैथल। जिले में नवंबर माह के पहले पखवाड़े में अब हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। अब सुबह व शाम के समय ठंड होने लगी है। वहीं, शनिवार को सीजन की पहली हल्की धुंध पड़ी। जिसके चलते सूर्य देव की चमक फीकी नजर आई। वहीं, एक दिन की राहत के बाद जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 204 रहा। इससे लोगों को थोड़ी परेशानी भी हुई।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बार अक्तूबर माह के अंत तक क्षेत्र में गर्मी रही। अब जिले के एक्यूआई में अब लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में शनिवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 पार पहुंच गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। प्रदूषण का यह प्रदूषण का स्तर हवा के रूख ने बदला है। वहीं चिकित्सकों से इस मौसम में लोगों को खानपान और मौसम परिवर्तन के दौरान छोटे बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखने की सलाह दी । उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के दौरान मच्छरों से बचने के लिए घरों को साफ सुथरा रखे। कूलर व टायर इत्यादि में पानी जमा न होने दे। क्योंकि इन पर मच्छर बैठकर मौसम जनित बीमारियां फैलाते है
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed