फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The condition of the bus stand did not improve even in the budget of one crore

एक करोड़ के बजट में भी नहीं सुधरे बस अड्डे के हालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
The condition of the bus stand did not improve even in the budget of one crore
जिला व मंडल स्तर पर बस स्टैंडों के सुंदरीकरण के लिए विभाग की ओर से एक करोड़ का बजट जारी होने के बाद भी बस स्टैंड के पार्कों की हालात बदहाल हैं। बारिश का पानी कई-कई दिनों तक जमा रहता है। इससे बस स्टैंड के आसपास बदबू फैल रही है। हरी घास की जगह पार्कों में कीचड़ जमा रहता है। यात्रियों का कहना है कि पार्क में जगह-जगह गंदगी अटी पड़ी है। घास की कटाई नहीं हो रही है। अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

पार्कों में उगी बड़ी-बड़ी घास
पार्कों में बड़ी-बड़ी घास उग गई है। इनमें जहरीले सांप हो सकते हैं। प्रशासन की तरफ से समय-समय पर घास की कटाई करनी चाहिए, ताकि गंदगी न फैले। पार्कों के बेंच टूट चुके हैं। बैठने का प्रबंध किया जाए, ताकि यात्रियों को इधर उधर न भटकना पड़े। प्रशासन की तरफ से पार्कों की उचित देखभाल करनी चाहिए। इसके अलावा काफी मात्रा में बरसाती पानी जमा हो रहा है।
विज्ञापन

मुख्य गेट के पास पार्क में टूटी पड़ी लोहे की पाइप, नहीं है बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था
बस स्टैंड के मुख्य गेट पर बने पार्क में लोहे की पाइप भी टूटी पड़ी है। यहां न यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था है। यात्रियों के यहां रास्ते में बैठे होने चालकों को बसों को निकलने में परेशानी होती है। यात्रियों ने मांग करते हुए कहा कि यहां कुर्सियों की व्यवस्था व साफ सफाई की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला व मंडल स्तर पर बस अड्डों के सुंदरीकरण के लिए विभाग की ओर से पिछले माह एक करोड़ का बजट जारी किया गया था। जिसमें सभी बस अड्डों पर शौचालयों से लेकर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करना शामिल है। लेकिन कैथल के नया बस स्टैंड पर हालत बदतर है। यहां पार्कों में गंदगी, शराब की बोतलें पड़ी है। बस स्टैंड परिसर में शौचालयों के पीछे पार्क की ओर शराब की बोतल बिखरी पड़ी हैं।
यात्री अमन ने बताया कि पार्कों में गंदगी पसरी पड़ी है। यहां यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ जाए तो पार्क में कुर्सियों की व्यवस्था नहीं है। वहीं सफाई को लेकर काफी अव्यवस्था है।
यात्री शिवम का कहना है कि बस स्टैंड पर काफी अव्यवस्था है। इसे दुरुस्त कराया जाए। विभाग को साफ-सफाई की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं स्वच्छ जल की व्यवस्था की जाए।

अड्डा इंचार्ज रोहताश जांगड़ा ने बताया कि बस स्टैंड पर सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया गया है। अड्डा परिसर में नए पंखे, सीसीटीवी कैमरे व सफेद पेंट कराया जाएगा। पार्क में कुछ जगह निकासी न होने से बरसाती पानी जमा है, इसे भी साफ कराया जाएगा। यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed