{"_id":"6a47f73a8732abb226008e02","slug":"the-complainant-expressed-suspicion-of-murder-by-strangulation-kaithal-news-c-245-1-kht1013-151784-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिकायतकर्ता ने गला घोंटकर हत्या करने की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिकायतकर्ता ने गला घोंटकर हत्या करने की जताई आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव भागल में वीरवार को किराये के मकान में मिले महिला के सड़े-गले शव का शुक्रवार को भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शनिवार को यूपी से मृतका के परिजन पहुंचेंगे। इसके बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
शिकायतकर्ता ने आशंका जताई कि किसी कहासुनी के बाद आरोपी ने पत्नी की गला घोंटकर और चोटें मारकर हत्या की और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर खिड़की के रास्ते भाग गया था। पुलिस ने शव को कैथल के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया हुआ है।
यह था मामला : गांव भागल निवासी बलवान सिंह ने शिकायत में बताया था कि उनका मंगोल पट्टी स्थित पुश्तैनी मकान है। उन्होंने 1 जून 2026 को गौशाला में कार्यरत आदित्य सिंह उर्फ सन्नी निवासी उत्तर प्रदेश को मकान का ऊपरी हिस्सा दो हजार रुपये मासिक किराये पर दिया था। आदित्य अपनी पत्नी सीता के साथ वहां रह रहा था।
विज्ञापन
वीरवार सुबह गौशाला में कार्यरत उनके रिश्तेदार आदित्य को बुलाने मकान पर पहुंचे। वहां से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने इसकी सूचना उसको दी। करीब 11 बजे जब मकान मालिक मौके पर पहुंचे तो कमरे के अंदर से तेज बदबू आने के साथ फर्श पर खून जमा दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था जबकि बिना ग्रिल वाली खिड़की का कूलर वाला पल्ला खुला मिला। पुलिस खिड़की के रास्ते अंदर पहुंची और मुख्य दरवाजा खोला। कमरे के एक कोने में दीवार के सहारे महिला सीता का सड़ा-गला शव मिला था। उसके गले में चुन्नी का फंदा था और शव के पास तरल अवस्था में खून फैला हुआ था। गुहला थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही महिला की मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा। परिजनों के बयान भी महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे।