फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The colors of mehndi seen in Teej, the way of kite flying

Kaithal News: तीज में दिखे मेहंदी के रंग, पतंगबाजी के ढंग

Sat, 19 Aug 2023 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 19 Aug 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
The colors of mehndi seen in Teej, the way of kite flying
कैथल। जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में में तीज पर्व की संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियाें ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जाट शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज का पर्व मनाया। इस उत्सव को मनाने का उद्देश्य भारतीय संस्कृति को याद दिलाना था। इस उपलक्ष्य में विद्यालय में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें रंगोली, मेहंदी व पतंग बनाओ व सजाओ प्रतियोगिता रही। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों की पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता करवाई। जिसमें नन्हें मुन्ने बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में सज धजकर विद्यालय में आए और झूलों पर झूलकर रंग-बिरंगे परिधानों से सबका मन मोहा। विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने हरे रंग के परिधानों में सज-संवरकर एक दूसरे को हरियाली तीज की बधाई दी।
विज्ञापन


कक्षा तीसरी से नौवीं तक छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली बनाओ और छात्रों के लिए पतंग बनाओ व सजाओ प्रतियोगिता करवाई। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार से एक दूसरे के हाथों को मेहंदी से सजाया तथा छात्रों ने कार्टून तथा फूलों से संबंधित सुंदर-सुंदर पतंग बनाकर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य पंकज गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ को तीज पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इसे तीज या हरियाली तीज के नाम से भी जानते हैं। इस समय समस्त प्रकृति हरी-भरी होती है। सारे पेड़ नदियां हरे-भरे होते हैं, जो संपूर्ण धरा को दुल्हन की तरह सजा देते हैं। यह सभी त्योहार भारतीय संस्कृति के पोषक तत्व होते हैं। अंत में निर्णायक मंडल टीम ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों की प्रतिभा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम-

मेहंदी प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की छात्रा मन्नू ने प्रथम, आठवीं कक्षा की छात्रा नीतिका ने द्वितीय और छठी कक्षा की छात्रा स्नेह ने तृतीय स्थान हासिल किया है। रंगोली प्रतियोगिता में सातवीं कक्षा की छात्रा हर्षिता और रिया ने प्रथम, पांचवी लोटस की छात्रा दीपांशी और दिया ने द्वितीय और सातवीं रोज की छात्रा तनवी और रितिका तृतीय रहीं। पतंग बनाओ व सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम, छठी कक्षा के छात्र रूपेश, द्वितीय व आठवीं कक्षा का छात्र लक्ष्य और तृतीय स्थान आठवीं कक्षा के छात्र लवजोत को मिला। प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहंदी प्रतियोगिता में रूपांशी को पहला स्थान
कैथल। हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीज का त्योहार मनाया। मेहंदी प्रतियोगिता व बिंदी पर प्रतियोगिता में छात्राओं और अभिभावकों ने बढ़चढक़र भाग लिया। छात्रों ने पतंग उड़ाकर तीज का त्योहार मनाया। मेहंदी प्रतियोगिता में रूपांशी ने प्रथम स्थान मीनाक्षी ने द्वितीय स्थान और जिज्ञासा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्यों में सुनील चौधरी, संदीप चौधरी, भारत चौधरी, अश्विनी चौधरी, योगेश चौधरी व संजीव चौधरी ने शिरकत की। दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विद्यार्थियों के ने हरियाणवी डांस, राजस्थानी डांस, गुजराती डांस व पंजाबी भांगड़ा में अपनी प्रस्तुति देखकर खूब तालियां बटोरी।

प्रतियोगिता में सबसे अच्छी मेहंदी प्रीति की रही


वहीं, हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीज का त्योहार मनाया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रीति अव्वल रही। टीना को दूसरा और ममता को तीसरा स्थान मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्या कमलेश सिंगला ने की। इस अवसर पर पतंग उड़ाना, पतंग बनाना, मेहंदी लगाना प्रतियोगिता करवाई गईं। पतंग उड़ाने में प्रथम स्थान पर आशा, दूसरे स्थान पर तोशी रही। पतंग बनाने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विधि, द्वितीय स्थान पर यशिका व तीसरे स्थान पर नंदिनी रही। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इसमें हरियाणवी डांस, गिद्दा, भांगड़ा प्रस्तुतियां पेश की। साथ ही स्कूल की अध्यापिका ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसमें म्यूजिकल चेयर, बिंदी प्रतियोगिता, रैंप वॉक करके खूब मौज मस्ती की। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक समिति के सदस्यों व प्रधानाचार्या कमलेश सिंगला ने अध्यापिका व बच्चों को तीज की शुभकामनाएं दी।

रचनात्मक क्रियाकलापों से मनाया तीज का उत्सव
कैथल। इंदिरा गांधी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीज का उत्सव मनाया। प्रधानाचार्या वीना अग्रवाल व उप प्रधानाचार्या रंजू गुप्ता के निर्देशन में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी कलाओं द्वारा इस उत्सव में चार चांद लगाए। कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने रंग बिरंगी राखियां बनाई व मटकी, थाली व बांसुरियां सजाई। कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने पतंग बनाई व सजाई, मेहंदी लगाई, मैगजीन होल्डर व वॉल हैंगिंग बनाए। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भी पतंग उड़ाकर व मेहंदी लगाकर उत्सव का आनंद लिया। स्कूल प्रधान जेबी खुरानियां ने सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों की प्रशंसा की।

हरियाली पर्व तीज पर करवाई प्रतियोगिता

वहीं, इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में तीज पर्व के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता करवाई। गृह-विज्ञान विभाग में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में कॉलेज के सभी संकायों में से कुल 60 छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने अपनी सखियों की हथेलियों पर सुंदर कलाकृतियों के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को जीवंत कर दिया। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की इंदिरा ने प्रथम स्थान, वाणी शर्मा ने द्वितीय व रवीना तीसरा स्थान एवं संध्या, मेहर व मुस्कान ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के उपप्रधान रामबहादुर खुरानिया, प्राचार्या आरती गर्ग व सायंकालीन सत्र की प्रधानाचार्या इंचार्ज सुरभि शर्मा ने सभी को तीज की हार्दिक बधाई दी।

गायत्री स्कूल में मनाया तीज उत्सव
कैथल। गायत्री स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज मनाया। विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के लिए पतंग बनाओ व सजाओ प्रतियोगिता, छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता और छात्रों के लिए पतंग उड़ाने का प्रबंध किया। इस अवसर पर झूलों का भी खास इंतजाम किया, जिसका छात्राओं ने खूब आनंद लिया। साथ ही संगीत की धुनों पर थिरक कर विद्यार्थियों व अध्यापक-अध्यापिकाओं ने तीज महोत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक आयुष गर्ग ने तीज की शुभकामनाएं दी। स्कूल की प्रधानाचार्य वनिता गुप्ता ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम करवाने का उद्देश्य छात्रों को भारत की सांस्कृतिक अस्मिता का ज्ञान कराना हैं।

मेहंदी लगाने व पतंग बनाने की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने लिया भाग
कैथल। दिल्ली पब्लिक स्कूल में तीज के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम किया। जिसमें जूनियर व सीनियर विंग के सभी कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। इस विशेष अवसर पर मेहंदी व पतंगबाजी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ नृत्य गीत गायन के आयोजन के साथ इस त्योहार की गरिमा को सर्व सम्मुख कर भारतीय संस्कृति के महत्व को प्रदर्शित किया। उच्च समन्वयिका शीतल शर्मा ने देश की अखंड संस्कृतिक के द्योतक इस महापर्व को हरियाणा, पंजाब की ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत की एकता तथा आपसी सौहार्द का परिचायक बताया। आपसी सौहार्द के साथ तीज मनाने के साथ देशप्रेम की भावना को जोड़ते हुए हरा-भरा भारत बनाने की बात कही। स्कूल चेयरमैन सतीश कुमार बंसल ने सभी को तीज की शुभकामनाएं दी।

सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीज पर्व मनाया। इस मौके पर बच्चों ने सुंदर सुंदर पतंग बनाई और लड़कियों ने मेहंदी लगाई। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधान कृष्ण सैनी उर्फ मोहन लाल सैनी, उपप्रधान मोहिंद्र, मुख्य सचिव संदीप सैनी, सचिव विनोद सैनी, कोषाध्यक्ष राजेश सैनी, प्रबंधक जोगध्यान सैनी, स्कूल के प्रधानाचार्य गुरुचरण सिंह भुल्लर व अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed