{"_id":"6a5d15872d142a92940713cf","slug":"the-cm-inquired-about-the-schools-highlights-from-the-smc-president-of-balvanti-school-kaithal-news-c-245-1-kht1014-152506-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीएम ने बलवंती स्कूल की एसएमसी प्रधान से जानीं विद्यालय की खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीएम ने बलवंती स्कूल की एसएमसी प्रधान से जानीं विद्यालय की खूबियां
विज्ञापन
सीएम से बातचीत के दौरान अपनी बात रखते हुए एसएमसी प्रधान सुषमा।
कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को एसएमसी से सीधा संवाद कार्यक्रम के दौरान कैथल जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलवंती की विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान सुषमा और विद्यालय के प्राचार्य मामचंद से सीधा संवाद किया।
करीब डेढ़ से दो मिनट चली बातचीत में मुख्यमंत्री ने विद्यालय की विशेषताओं, एसएमसी की भूमिका और विद्यालय के विकास कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने एसएमसी प्रधान सुषमा से पूछा कि विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही है।
इस पर उन्होंने बताया कि गांव बलवंती के पास स्थित ईंट-भट्ठों पर कार्य करने वाले करीब 80 बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़कर स्कूल में दाखिला दिलाया गया है। इसके साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एसएमसी और ग्राम पंचायत के सहयोग से स्कूल में कई विकास कार्य हुए हैं जिससे अभिभावकों का विश्वास भी बढ़ा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इसके बाद प्राचार्य मामचंद से विद्यालय की प्रगति और एसएमसी की बैठकों के बारे में जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय वर्ष 2023 में वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर अपग्रेड हुआ है और विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष विद्यालय में प्रस्तावित 12 नए कमरों के निर्माण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कमरों के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
उन्होंने टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाकर जल्द निर्माण शुरू कराने का आग्रह किया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।