फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The car was robbed after scaring the driver with a pistol

पिस्तौल के बल पर चालक को डराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
The car was robbed after scaring the driver with a pistol
कैथल। करनाल रोड पर ट्योंठा गांव के समीप पंजाब से किराये पर गाड़ी लेकर आए नशे में धुत बदमाशों से कार चालक को पिस्तौल से डराकर कार लूट ली। चालक ने भागकर जान बचाई। बदमाश कार लेकर करनाल की ओर फरार हो गए। बदमाशों ने युवक का पर्स भी छीन लिया जिसमें पांच हजार रुपये नकदी सहित एटीएम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस थे। पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ लूट के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पंजाब के संगरूर जिले के गांव मुंशीवाला निवासी नवजोत ने बताया कि वह एक टैक्सी चालक है। उसके पास एक स्विफ्ट डिजायर कार है। उसने यह गाड़ी स्वराज सिंह से खरीदी थी लेकिन अब तक अपने नाम नहीं करवाई थी। वह गाड़ी को किराये के लिए पंजाब के दिड़बा स्टैंड पर लगाता था। उसके पास शनिवार को दो बजे एक लड़का आया और किराये पर कैथल चलने की बात कही। पहले उसने कहा कि वह 20 मिनट में आएगा। इसके बाद उस नंबर पर फोन किया तो पता चला कि वह नंबर किसी और का था। थोड़ी देर बाद उस लड़के का दूसरे नंबर से फोन आया। उसने बताया कि वह फ्लाईओवर के नीचे खड़ा है। उसने उस लड़के को वहां जाकर गाड़ी में बैठा लिया। उसने कहा कि गांव संगतपुरा से भी एक लड़के को लेना है। इसके बाद उसने संगतपुरा से एक लड़के को ले लिया। बाद में इन दोनों ने एक जगह से शराब की बोतल लेकर शराब पी। इसके बाद जो लड़का संगतपुरा से चढ़ा था, उसने पिस्तौल दिखाकर धमकाया और गाड़ी लेकर कैथल आए। वह कैथल शहर पार कर करनाल की ओर जाने लगे। करनाल रोड पर करीब साढ़े नौ बजे गांव मूंदडी नहर के पास पहुंचे तो उन्होंने उसका पर्स भी छीन लिया और फिर वे गांव ट्योंठा से थोड़ा आगे निकले ही थे कि उन्होंने वहां पर गाड़ी रोक ली। जहां वह मौका देखकर गाड़ी की पिछली खिड़की से उतरकर ट्योंठा की ओर भाग निकला। बाद में लुटेरे कार लेकर करनाल की ओर भाग गए। वे अपने साथ उसका पर्स भी ले गए। पर्स में दो एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पांच हजार नकदी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूंडरी थान प्रभारी शिव कुमार ने कहा कि पुलिस की टीम पंजाब र्गई है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही कार बरामद कर ली जाएगी। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed