{"_id":"65c1632fcd6e9b9a6e0885df","slug":"the-bus-left-for-jaipur-with-the-foundation-stone-of-the-stand-kaithal-news-c-18-1-knl1004-320462-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्टैंड के शिलान्यास संग जयपुर रवाना हुई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्टैंड के शिलान्यास संग जयपुर रवाना हुई बस
Tue, 06 Feb 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। कई वर्षाें से लंबित गुहला व चीका के लोगों की मांग पर पूजा-अर्चना के साथ बस स्टैंड का निर्माण शुरू हो गया। इसके साथ ही जयपुर तक सीधी बस सेवा को विधायक ईश्वर सिंह ने रवाना किया।
विधायक ईश्वर सिंह ने चीका में बनने वाले नए बस स्टैंड के निर्माण कार्य के तहत सोमवार को पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बस स्टैंड का निर्माण शुरू होने के बाद अब चीका से देश के बड़े शहरों तक बसें संचालित की जाएगी। इससे हलका वासियों को पूरे हरियाणा एवं अन्य प्रदेशों से जुड़ने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के निर्माण पर नौ करोड़ 15 लाख रुपये की लागत आएगी। इस साल के अंत तक इस बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। विधायक ने कहा कि चीका-पटियाला अंतरराज्यीय मार्ग पर बनने वाला यह बस स्टैंड छह फेज का होगा। बस स्टैंड का भवन दो मंजिला होगा, जिसमें कार्यालय, वातानुकूलित वेटिंग हॉल, ड्राइवर डोरमेट्री हॉल, महिलाओं व पुरुषों के अलग-अलग शौचालय, दुकानें, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग व ग्रीन एरिया की व्यवस्था करवाई जाएगी। लगभग छह एकड़ में बनने वाले इस बस स्टैंड से क्षेत्र वासियों को परिवहन की बेहतर व्यवस्था मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बस अड्डे के साथ-साथ चीका में लघु सचिवालय, बाइपास, कैथल-चीका फोरलेन, पीडल में रैस्ट हाउस,चक्कू लदाना में कॉलेज, एक्सप्रेस हाईवे जैसी बड़ी परियोजनाएं पाइपलाइन में शामिल है इन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर हरियाणा डेयरी एवं विकास प्रसंग के चेयरमैन रणधीर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. रेखा रानी, एसडीएम कृष्ण कुमार, बीजेपी मंडल प्रधान लीला राम, जीएम रोडवेज अजय गर्ग, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, एक्सईन वरुण कंसल, एड. रामचंद्र शर्मा, डॉ. ओमताराम, राजीव शर्मा प्रधान, चांदी राम मौजूद रहे।
जयपुर तक सीधी बस सेवा को किया रवाना
विधायक ईश्वर सिंह ने निर्माण कार्य के शुरूआत पर ही सुबह छह बजकर 50 मिनट पर नए बस स्टैंड चीका से जयपुर वाया दिल्ली सीधी बस सेवा को हरी झंडी देकर रवाना किया। कहा कि लंबे रूटों के लिए बस चलने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी, क्षेत्र वासियों को परिवहन की और अधिक सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं आगामी एक मार्च को चीका से अमृतसर के लिए भी सीधी बस से शुरू की जाएगी।