{"_id":"624dfdf8316f135ef63880ba","slug":"the-bull-hit-the-person-on-the-road-injured-kaithal-news-knl1041170122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसहारा सांड ने मारी टक्कर, घायल हुआ व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसहारा सांड ने मारी टक्कर, घायल हुआ व्यक्ति
विज्ञापन
कैथल। शहर में बेसहारा पशुओं के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को ऋषि नगर निवासी शिवकुमार सुबह किसी काम से निकले थे। इसी दौरान एक बेसहारा सांड़ ने उन्हें उठाकर पटक दिया। इससे वह घायल हो गए। मौके पर मौजूद जीवन रक्षक दल के प्रधान राजू डोहर ने घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
शहर में कोई सड़क या गली ऐसी नहीं, जिसमें बेसहारा पशु न घूमते हों। सांड़ों से हर व्यक्ति डर लगने लगा है। इस समस्या की तरफ प्रशासन ध्यान नहीं है। रात में भी सड़क के बीचोबीच पशु बैठे रहते हैं। अंधेरा होने के कारण कई बार वाहन चालकों को दिखते नहीं और दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। पिछले माह भी स्कूटी पर सवार बच्चे सांड़ की टक्कर से घायल हो गए थे। समाजसेवी राजू डोहर ने कहा कि सड़क पर बेसहारा पशुओं के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। सड़कों पर बेसहारा घूमते पशुओं को हटवाना चाहिए।
इसी प्रकार सराफा बाजार में दुकानदार विजय वर्मा, रविंद्र खुराना, सत्यनारायण, रामकरण, तरसेम सर्राफ, नीशू सर्राफ, कुलदीप वर्मा, कृष्ण वर्मा ने कहा कि रोजाना पशु आपस में लड़ते है और दुकानदारों व ग्राहकों के दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के साथ कई बार दुकानों में घुस जाते हैं। जिस कारण भारी नुकसान हो रहा है। दोपहर के समय कन्या सरकारी स्कूल के बच्चों की छुट्टी के समय भी कई बार-बार बच्चे पशुओं की चपेट में आने से बच चुके है। सराफा बाजार के दुकानदारों ने जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए मांग की है कि बाजार में पशुओं के आंतक से निजात दिलाई जाए ताकि लोगों को बेसहारा पशुओं के कहर से निजात मिल सके।