फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The BJP's sole objective is to belittle Pandit Nehru: Selja

भाजपा का एकमात्र उद्देश्य पंडित नेहरू को नीचा दिखाना है : सैलजा

Thu, 11 Jun 2026 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Jun 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
The BJP's sole objective is to belittle Pandit Nehru: Selja
पत्रकारवार्ता करतीं कुमारी सैलजा व अन्य पदा​धिकारी। प्रवक्ता
जगाधरी। सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने बुधवार को जगाधरी विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य पंडित जवाहरलाल नेहरू को नीचा दिखाने का रहा है, जबकि सच्चाई यह की आजादी के बाद देश की जर्जर व्यवस्था को पंडित जी ही पटरी पर लेकर आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस को कोसने की बजाय अपनी सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करना भाजपा का एकमात्र एजेंडा है। एसआईआर की आड़ में भाजपा सही वोट काटना चाहती है। इसे लेकर हमें चौकन्ना रहने की जरूरत है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा की सोच देश व समाज के प्रति ठीक नहीं है। आज संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव में काम कर रही हैं। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में पड़ गई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा समाज में नकारात्मकता फैला रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। व्यापारी, कारोबारी सुरक्षित नहीं हैं। सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। पेपर लीक आए दिन की बात हो गई है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। कुरुक्षेत्र सरकारी अस्पताल में बच्ची से हैवानियत के बारे में सैलजा ने निष्पक्ष जांच करने की पैरवी की। किसानों सैलजा ने कहा कि महीनों से डीएपी खाद नहीं है। सरकार पर्याप्त मात्रा में खाद होने का स्वांग रच रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जनमानस की लड़ाई सड़क से सदन तक लड रही है। इस दौरान विधायक अकरम खान, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर, शहरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, बलदेव श्योरान, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर बत्रा, मोहन गुर्जर, सुरेश ढांडा, प्रो. राय सिंह, रवींद्र बबलू, मनोज जयरामपुर, मेम सिंह दहिया सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed