Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The beneficiary's face lit up when he received the first installment.

Kaithal News: पहली किस्त मिली तो लाभार्थी के चेहरे खिले

Sat, 01 Nov 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The beneficiary's face lit up when he received the first installment.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में हरियाणा सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त शनिवार को जारी कर दी गई है। राज्यभर में 5,22,162 महिलाओं के बैंक खातों में 109 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है। कैथल जिले की 11,870 महिलाओं के खातों में भी यह राशि पहुंच गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार, कैथल जिले में करीब 84 हजार महिलाएं इस योजना की संभावित पात्र हैं। योजना में पात्रता निर्धारित करने के लिए इस बार फैमिली आईडी की बजाय आधार आधारित आय-डेटा का उपयोग किया गया, जिसके चलते पात्रों की संख्या अनुमान से कुछ कम रही।
विज्ञापन


प्रशासन ने दिए निर्देश, हर पात्र महिला तक पहुंचे योजना का लाभ : उपायुक्त प्रीति ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 30 हजार महिलाओं ने अब तक मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन किया है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित न रहे। सभी गांवों में कैंप लगाकर पात्र महिलाओं के आवेदन करवाए जाएं। आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं को हर महीने 2100-2100 रुपये की मदद की जाएगी। पहले चरण में जिन महिलाओं के परिवारों की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम है, उन्हें इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जताया आभार, कुछ को आ रही दिक्कतें

कैथल की पूजा (भगत सिंह कॉलोनी) ने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए बहुत बड़ी राहत है। इससे हमारी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वहीं, गांव ढांड की रिया ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान कुछ तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई महिलाओं के पास बिजली बिल या बैंक खाता नहीं है, जिससे आवेदन अधूरा रह जाता है।

घर बैठे किया था आवेदन 

लाभार्थी रेखा ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल से ही आवेदन किया था और अब उनके खाते में राशि पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि यह योजना वास्तव में महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है।

फोन पर दी गई जानकारी

गांव दयोहरा की कविता देवी ने बताया कि उन्हें नगर परिषद कार्यालय से फोन पर योजना की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि दस्तावेज जमा करते समय पहचान पत्र की मांग दोबारा की गई, जिससे थोड़ी असुविधा हुई, लेकिन अंततः काम पूरा हो गया।


खाते में पहुंची धनराशि

भानपुरा गांव की ऋतु रानी ने कहा कि सरकार द्वारा भेजी गई राशि उनके खाते में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि मैं इस पैसे से अपने बच्चों की स्कूल फीस भरूंगी ताकि वे अच्छी शिक्षा पा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed