{"_id":"60fdb78c8ebc3e586170f459","slug":"the-batch-will-leave-for-the-singhu-border-on-5th-kaithal-news-knl77736873","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने आंदोलन को लेकर बनाई रणनीति, 5 को सिंघु बॉर्डर की ओर रवाना होगा जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने आंदोलन को लेकर बनाई रणनीति, 5 को सिंघु बॉर्डर की ओर रवाना होगा जत्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लदाना चक्कू में भारतीय किसान यूनियन चढू़नी ग्रुप की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान तजिंद्र सिंह ने की। बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर जिला अध्यक्ष होशियार सिंह, अवतार सिंह चक्कू व अंग्रेज सिंह नंबरदार ने शिरकत की। मुख्य वक्ताओं ने कहा कि सरकार गहरी नींद सोई हुई है परंतु किसान अपने आंदोलन को और तेज करेंगे और सरकार को नींद से जगा कर काले कानूनों को रद्द करवा कर ही मानेंगे।
उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को जिला कैथल के किसानों का एक विशाल जत्था तितरम मोड़ से अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के नेतृत्व में सिंघु बॉर्डर पर जाएगा। इस जत्थे में हजारों की संख्या में किसान भाग लेंगे। इसी कड़ी में अखिल भारतीय किसान यूनियन की ओर से गांव कांगथली से एक मोटरसाइकिलों का एक जत्था कामरेड जसपाल सिंह की अगुवाई में रवाना हुआ। मोटरसाइकिल सवार किसानों ने सभी गांवों में जा कर 5 अगस्त के कार्यक्रम के लिए किसानों को जागृत किया। इसके पश्चात मोटरसाइकिलों का जत्था गांव लदाना चक्कू में पहुंच कर रुका और खंड सीवन की बैठक में भाग लिया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष चमकौर सिंह, तजिन्द्र सिंह, साहब सिंह संधु, चरणजीत सिंह, महावीर नरड़, अंग्रेज सिंह, हैप्पी सैर, जसपाल सिंह, सुखचैन सिंह कम्बोज, लवजिन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह बराड़, गुलाब वड़ैच, रवि वड़ैच, कामरेड रुलदू राम, प्रकाश नंबरदार, सिन्द्र सिंह, अमरीक सिंह, बलराज पोलड़, अमृत लाल व अन्य मौजूद रहे।