फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The ashes of the daughter were taken to Haridwar, flowed in the Ganges

हरिद्वार लेकर गए बेटी की अस्थियां, गंगा में प्रवाहित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The ashes of the daughter were taken to Haridwar, flowed in the Ganges
41-कलायत। नगर में कैंडल मार्च निकालते विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : Kaithal
कलायत। कलायत थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली दरिंदगी का शिकार बनी सात वर्षीय मासूम बेटी की अस्थियां हरिद्वार में बुधवार को गंगा में प्रवाहित की गईं। उधर, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलायत के श्री कपिल मुनि मंदिर से कैंची चौक तक कैंडल मार्च निकाला। राजू कौशिक, संजय सिंगला, सुमित राणा, विशाल आदी कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए बिटिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। दूसरी ओर डीएसपी कलायत सज्जन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द से जल्द इस मामले में चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, सीआईटीयू, हरियाणा जनवादी महिला समिति, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम चढू़नी और अन्य संगठनों ने घटना पर शोक व्यक्त किया। तय किया गया कि बेटी की स्मृति में 16 अक्तूबर को शोक सभा होगी। इसमें धार्मिक, सामाजिक, देश-प्रदेश की खापें, राजनैतिक संगठन और 36 बिरादरी के लोग हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान शिवचरण, प्रेस सचिव सुरेश उचाना, ब्लॉक प्रधान रमेश कोलेखां, नगरपालिका कर्मचारी संघ से प्रधान गौरव टांक, सीआईटीयू जिला सचिव कामरेड नरेश रोहेड़ा, उपाध्यक्ष कामरेड सत्यवान, जनवादी महिला समिति वरिष्ठ नेता रामकली जांगड़ा, सावित्री रोहेड़ा, सुनीता तितरम और मूर्ति देवी ने लोगों से अपील की कि वे जागरुकता अभियान चलाकर बेटियों को खुलकर जीने का अधिकार देने में रचनात्मक भूमिका अदा करें ताकि फिर से इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलायत के श्री कपिल मुनि मंदिर से कैंची चौक तक कैंडल मार्च किया। राजू कौशिक, संजय सिंगला, सुमित राणा, विशाल आदी कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए बिटिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। विभिन्न संगठनों के नेताओं ने सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले में न्यायालय से फास्ट ट्रैक के जरिये आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की गई। उधर, डीएसपी कलायत सज्जन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द से जल्द इस मामले में चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed