फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The ancient Kapil Muni Tirath in Kalayat has become a center of public faith and community cooperation.

Kaithal News: कलायत का प्राचीन कपिल मुनि तीर्थ बना जनआस्था और जनसहयोग का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The ancient Kapil Muni Tirath in Kalayat has become a center of public faith and community cooperation.
कलायत स्थित प्राचीन कपिल मुनि तीर्थ पर संध्या आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कलायत। कलायत स्थित प्राचीन कपिल मुनि तीर्थ इन दिनों जनसहयोग से व्यापक सुधारीकरण कार्य चल रहे हैं। इसके कारण पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे उत्साहपूर्वक श्रमदान कर रहे हैं। इससे तीर्थ परिसर का स्वरूप लगातार निखर रहा है। तीर्थ पर 100 वर्ष के बाद संध्या आरती का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह उमंग और उत्साह का संगम बना है। हर की पौड़ी हरिद्वार की तर्ज पर आरती में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब जुटाने का प्रयास है।
विज्ञापन

भगवान कपिल मुनि की तपोस्थली के रूप में प्रसिद्ध इस पावन तीर्थ को नया स्वरूप मिलने से क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत हो रही है।
कमेटी के चेयरमैन राजू कौशिक ने बताया कि समाज के विभिन्न संगठनों, पार्षदों व 36 बिरादरी के लोगों के सहयोग से तीर्थ के विकास का कार्य निरंतर जारी है। जनसहभागिता से चल रहे इस अभियान का उद्देश्य तीर्थ का सौंदर्यीकरण करने के साथ-साथ ऐतिहासिक और आध्यात्मिक गरिमा को मजबूत करना भी है। तीर्थ के विकास से धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार और व्यापार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। क्षेत्र के लोगों के समर्पण और श्रमदान से प्रभावित होकर केंद्र व राज्य सरकार ने भी प्राचीन कपिल मुनि तीर्थ और इसके तट पर स्थित अलग-अलग कालों के मंदिरों की शृंखला विकास को गंभीरता से लिया है। भारतीय पुरातत्व विभाग व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राचीन श्री कपिल मुनि सरोवर मेंं सरस्वती नदी के पवित्र पानी के सुनहरी कण मिलने का क्रम वर्ष 2005 से जारी है। सरोवर के तलहट पर उभरे गोलकार आकृति के गढ्डों से जो पानी बह रहा है, वह पड़ताल में प्रथम दृष्टा सरस्वती नदी का पाया गया। विलुप्त सरस्वती नदी के पानी को उपयोगी बनाने के लिए सरस्वती बोर्ड की ओर से तीर्थ पर एक घाट का निर्माण करवाया जाएगा। सरस्वती बोर्ड वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमच कलायत दौरे मेंं यह साफ कर चुके हैं कि एक कुआं सरोवर में खुदवाया जाएगा। इसके जरिये नीचे से धारा प्रवाह से निकलने वाले पानी को सुगम रास्ता दिया जाएगा।

कलायत स्थित प्राचीन कपिल मुनि तीर्थ पर संध्या आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कलायत स्थित प्राचीन कपिल मुनि तीर्थ पर संध्या आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed