फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The agricultural scientist honored in Mahendergarh

कैथल का कृषि वैज्ञानिक महेंद्रगढ़ में सम्मानित

Mon, 03 Mar 2014 12:16 AM IST
कैथल
कैथल Updated Mon, 03 Mar 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
The agricultural scientist honored in Mahendergarh
कृषि क्षेत्र में अपनी खोजों से लोहा मनवा चुके कृषि वैज्ञानिक ईश्वर सिंह कुंडू ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्हें कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए महेंद्रगढ़ स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में सम्मानित किया गया। एक मार्च को विश्वविद्यालय ने अपने पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शिरकत करनी थी, लेकिन खराब मौसम होने के कारण वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में देश के 10 नए खोजकर्ताओं को विशेष तौर पर प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। किसान वैज्ञानिक के तौर पर कैथल से ईश्वर कुंडू को आमंत्रित किया गया। राज्यपाल व वाइस चांसलर ने ईश्वर कुंडू की उपलब्धियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन


समारोह में रेनु यादव ने विश्वविद्यालय की तरफ से कुंडू को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। कुंडू ने कृषि को रसायन से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया है, जिसके तहत वे जैविक उत्पाद तैयार कर किसानों को अच्छे उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करते हैं। राष्ट्रपति भवन स्थित गार्डन में भी उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed