{"_id":"689257eff8d33ce55b09aeb7","slug":"the-accused-of-cheating-are-on-two-day-remand-kaithal-news-c-18-1-knl1004-709101-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ठगी करने के आरोपी दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ठगी करने के आरोपी दो दिन के रिमांड पर
Wed, 06 Aug 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जमीन बेचने के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी के मामले में जिला पुलिस की इकनॉमिक सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर अदालत से दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गांव डयोढखेड़ी निवासी शीशपाल और जोगिंद्र ने शिकायत दी थी कि वे भूमि खरीदना चाहते थे। इस दौरान उनकी मुलाकात खेड़ी निगरा (पटियाला, पंजाब) निवासी कर्मजीत, समाना निवासी जोगिंद्र सिंह और अंग्रेज सिंह से हुई, जो खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते थे।
डीलरों ने उन्हें गुहला तहसील के गांव शादीपुर में 50 कनाल 15 मरले जमीन दिखाई, जो उन्हें पसंद आ गई। सौदा 37.75 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तय हुआ।
विज्ञापन
12 मार्च को दोनों पक्षों के बीच 60 लाख रुपये का बयाना देकर इकरारनामा हुआ और 21 अप्रैल को 20 लाख रुपये और दे दिए गए। रजिस्ट्री की तारीख 22 मई तय की गई थी, लेकिन उस दिन न तो डीलर पहुंचे और न ही जमीन के कथित मालिक।
जब पीड़ित पक्ष ने गांव जाकर जांच की तो पता चला कि जिन लोगों को अमरजीत सिंह और कमलजीत सिंह बताया गया था, वे फर्जी नाम से पेश किए गए थे। इस धोखाधड़ी को लेकर थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था।
एसपी आस्था मोदी के निर्देश पर इकनॉमिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश और एएसआई महेंद्र सिंह की टीम ने नाभा (पटियाला) निवासी आरोपी राजवंत सिंह को गिरफ्तार किया। इससे पहले दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, राजवंत सिंह ने ठगी की रकम को अपने बैंक खातों के माध्यम से प्राप्त किया था। विस्तृत पूछताछ के लिए उसे अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।