{"_id":"69cc27671e3a4c89a90b978b","slug":"the-accused-had-misbehaved-with-sunils-brothers-wife-kaithal-news-c-245-1-kht1013-147213-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुनील के भाई की पत्नी के साथ आरोपी ने किया था गलत व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुनील के भाई की पत्नी के साथ आरोपी ने किया था गलत व्यवहार
Wed, 01 Apr 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नरवल गांव में बीते दिन सुनील (34) की हत्या के मामले में पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि आरोपी रजत महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के मकसद से उनके घर में घुसा था, लेकिन जब महिलाओं ने विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। बाद में आरोपी मौके से भाग गया था।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, जब महिलाएं उनके घर उलाहना देने के लिए गई, तो आरोपी रजत और उसके परिवार ने उनके साथ मारपीट की। यहां तक कि बच्चों को थप्पड़ों से पीटा था।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक संदीप की पत्नी ने बताया कि आरोपी रजत ने उसकी देवरानी के साथ दुर्व्यवहार किया। इस बात का उसकी देवरानी ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे पीट दिया। जब बचाव में वह खुद आगे आई, तो आरोपी व उसके परिजनों ने उसे भी पीटा।
विज्ञापन
शाम को जब उसका पति संदीप राजमिस्त्री के काम से घर लौटकर आया और पूरा मामला जानने के बाद पुलिस को शिकायत देने जाने लगा तो आरोपियों ने उसे रोक लिया। उसकी मोटरसाइकिल को धक्का देकर गली में गिरा दिया। वह छाती के बल गली में गिर गया और सांस लेने में दिक्कत हो गई। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
राजौंद थाना एसएचओ सतपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रजत, उसके पिता, मां और बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।