फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The accused cheated 16 lakh rupees from 80-85 people

Kaithal News: आरोपी ने 80-85 लोगों से ठगे 16 लाख रुपये

Thu, 14 Mar 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
The accused cheated 16 lakh rupees from 80-85 people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मकान मरम्मत स्कीम का लाभ दिलवाने व कौशल रोजगार निगम के तहत नौकरी दिलवाने के नाम पर एक आरोपी ने करीब 80-85 लोगों से 16 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव किछाना निवासी संतरो ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह अपनी हरियाणा भवन एवं श्रम कल्याण बोर्ड की मजदूरी की कॉपी नवीनीकरण करवाने के लिए जिला सचिवालय में जून 2023 में आई थी। सचिवालय के गेट के पास उसको गांव हाबड़ी निवासी पवन मिला।
विज्ञापन


आरोपी उसको कहने लगा कि उसकी प्रशासन में अच्छी जान पहचान है और वह कॉपी भी नवीनीकरण करवा देगा। इस स्कीम में मकान मरम्मत इत्यादि सभी लाभ आपको दिलवा देगा। उसने 10 हजार रुपये की मांग की। वह आरोपी के बहकावे में आ गई और रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पवन ने कहा कि यदि आपका कोई ओर सगा-संबंधी हो तो उसे भी उक्त स्कीम का लाभ दिलवा देगा। प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये लगेंगे। ऐसा कहकर आरोपी ने स्कीम का लाभ दिलवाने के नाम पर करीब 80-85 लोगों से दो लाख 41 हजार 700 रुपये ऑनलाइन ले लिए और पांच लाख 20 हजार रुपये कई बार में नकद ले गया। उसके बाद आरोपी कहने लगा कि उसकी सरकार में अच्छी पहुंच है और कौशल रोजगार निगम नौकरी लग रही है। यदि आपका या आपके किसी सगे संबंधी का बेरोजगार युवक हो तो उसे कौशल स्कीम के तहत नौकरी दिलवा देगा।

ऐसा झांसा देकर आरोपी ने नौ लाख रुपये उसके तीन निजी व्यक्तियों को नौकरी लगवाने के नाम पर ले लिए। आरोपी ने आश्वासन दिया था कि दो माह के अंदर-अंदर तीनों युवकों को नौकरी लगवा देगा, लेकिन उक्त व्यक्ति ने न तो किसी स्कीम का लाभ दिलवाया और न ही कौशल रोजगार के तहत उसके निजी तीन युवकों को नौकरी दिलवाई। काफी इंतजार के बाद जब आरोपी ने कोई काम नहीं किया तो उसने अपने रुपये वापस देने के लिए कहा।


इस पर आरोपी पैसे देने से साफ इंकार कर गया और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकियां देता है। ऐसा करके आरोपी ने उनके साथ 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed