फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thappad scandal: agreement between MLA and villagers

थप्पड़ कांड : विधायक और ग्रामीणों के बीच समझौता

Mon, 24 Jul 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 24 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Thappad scandal: agreement between MLA and villagers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। बाढ़ के समय में गांव भाटिया में हुए जजपा विधायक ईश्वर सिंह के साथ थप्पड़ कांड में रविवार को समझौता हो गया। इससे पहले विधायक के आवास पर गांव भाटिया के ग्रामीणोंं व विधायक ईश्वर सिंह की उपस्थिति में बैठक हुई। इस दौरान गुहला के डीएसपी सुनील कुमार भी मौजूद थे। समझौते के तहत आरोपी महिला की ओर से माफी मांगने के बाद विधायक ने गुहला के डीएसपी सुनील कुमार को कोई भी कार्रवाई न करने के निर्देश दिए।
विदित हो कि 12 जुलाई को विधायक के साथ हुई धक्का-मुक्की और उन्हें थप्पड़ मारने के मामले की मुख्य आरोपी एक महिला रानी सहित अन्य ग्रामीण चीका स्थित विधायक के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक से माफी मांगी। इन आरोपियों के साथ गांव भाटिया के सरपंच कर्मजीत सिंह सहित सैकड़ों लोग भी मौजूद थे। इससे पहले गांव भाटिया से शनिवार को भी सैकड़ों लोग विधायक के आवास पर आए थे और इस मामले में विधायक से केस वापस लेने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने आरोपियों को माफ करते हुए मौखिक समझौता कर लिया था। इसके बाद रविवार को पंचायत रखी थी, जिसमें भाटिया गांव के लोगों के साथ-साथ 36 बिरादरी के लोगों ने भाग लिया। गुहला से जजपा विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि कानून के तहत जो प्रक्रिया होगी, उसे दोनों ही पक्षों को पूरा करना होगा और वह मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed