फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   teez festival, celebration, womens, kaithal

सखी संग झूला झूलो तीज आयो रे...

Sat, 06 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sat, 06 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
teez festival, celebration, womens, kaithal
तीज के अवसर पर नृत्य करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले तीज महोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। शाम के समय शहर के पार्कों में महिलाओं ने झूलें डालकर व सावन के गीत गाकर तीज महोत्सव बनाया। शहर के चिल्ड्रेन पार्क, जवाहर पार्क, हनुमान वाटिका में महिलाओं ने पेड़ों पर झुलें डालकर महोत्सव का आनंद लिया। महिला पंतजलि योग समिति की महिला प्रभारी अमर राविश के नेतृत्व में जवाहर पार्क में सैकड़ों महिलाओं ने हरियाणवी वेषभूषा में तीज मनाई। इस अवसर पर बीरभान कौशिक, सतबीर सिंह, जगत सिंह, सुरेश कुमार, जवाहर सिंह, वीना तंवर, संतोष, नेहा, किरण, कमलेश, शिखा, भरपाई, सुनीता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने लगाई मेहंदी
गायत्री स्कॉलर्स होम स्कूल में तीज के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। बच्चों ने विभिन्न रंगों की पतंगे बनाई और लड़कियों ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई। काइट मेकिंग प्रतियोगिता में सातवीं के छात्र शुभम ने प्रथम, प्रियांशु ने द्वितीय, कक्षा पांचवी से हर्षित, ध्रुव, लवया, करण ने प्रथम व मेहंदी प्रतियोगिता में रिया, भावना, प्रेरणा प्रथम रही। स्कूल प्रधानाचार्य वनिता गुप्ता ने बच्चों को बधाई दी। इस अवसर पर योगित, साक्षी, मिनाक्षी, ममता, रिया, रिम्पी व विशाली अध्यापिकाओं ने अपना योगदान दिया। दर्शन अकादमी में तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने पतंग उड़ाकार व मेहंदी लगाकर त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन


धूम-धाम से मनाई तीज
आर्य पब्लिक स्कूल चंदाना मे तीज पर्व के उपलक्ष्य मे मेहंदी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य निर्मल दहिया ने की। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक हसनपाल व विद्यालय प्रबंधक प्रद्युमन सिंह ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
सनसाईन पब्लिक स्कूल मे तीज पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। तीज के उपलक्ष्य मे रंग भरो व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंग भरो प्रतियोगिता में गीतू प्रथम, आयुष द्वितीय, रिंकु व पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अकांक्षा ने प्रथम, प्रेरणा द्वितीय व वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  

तीज मेले में मचाया धमाल
गीता एसडी पब्लिक स्कूल सीवन में तीज मेले का आयोजन किया गया। इस तीज मेले कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य इन्द्रजीत मदान ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगियों ने स्कूल में रंगोली, पतंग बाजी, मेहंदी, चित्रकला, कबड्डी व वालीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इन्द्रजीत मदान ने कहा की तीज हरियाणा का त्योहार है इस में हमें अपनी संस्कृति की झलक मिलती है। आशा शर्मा व राजेश मुंजाल ने कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दिया। रंगोली छटी से आठवीं हरमन प्रथम, अन्जू व रूहानी द्वितीय, नौंवी व दसवीं में रुपिन्द्र ने प्रथम रशन ने द्वितीय व स्वाति ने तृतीय, दस जमा एक में सर्वजीत प्रथम मनदीप द्वितीय, स्लोगन में दिलजोत, पंतगबाजी में विशाल, जतिन, युवराज, शेखर प्रथम, वालीबाल विक्की, गोपी, प्रदीप रिन्कू प्रथम, चित्रकला में नीरज, शीतल, मोहित प्रथम रहे। दूसरी ओर एसएस बाल सदन स्कूल सीवन में तीज के अवसर पर मेहंदी, रंगोली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक संजय सरदाना, प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, सचिव हरविन्द्र मिन्हास ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।

धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्यौहार
डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी में हरियाली तीज का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने पारंपरिक हरियाणवी वेशभूषा में तीज के गीत प्रस्तुत किए और पतंगबाजी का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्या साधना बख्शी ने की।


तीज के त्यौहार की दी बधाई
 दिव्य ज्योति माडल स्कूल फरल में तीज के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल बच्चों ने मेहंदी लगाकर व मिठाईयां बांटकर एक दूसरे को इस त्यौहार की बधाईयां दी। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक सतीश राणा ने विशेष रूप से शिरकत की व बच्चों को त्यौहार की बधाई दी। मुख्याध्यापक यशपाल सिंह ने बच्चों को तीज के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed