फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teams engaged in investigation on complaints of black marketing of DAP

डीएपी की कालाबाजारी की शिकायतों पर जांच में जुटीं टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teams engaged in investigation on complaints of black marketing of DAP
Teams engaged in investigation on complaints of black marketing of DAP - फोटो : Kaithal
डीएपी खाद की कालाबाजारी की शिकायतों के बीच रविवार को अवकाश के दिन भी एसडीएम संजय कुमार, कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद की अगुवाई में टीमों ने जिले भर में छापामार कार्रवाई कर डीएपी की जांच की। रिपोर्ट अनुसार जिले में डीएपी खाद नहीं मिली, लेकिन मार्केट में डीएपी से करीब 270 रुपये प्रति बैग महंगा एनपीके खाद जरूर उपलब्ध है। कृषि विभाग इस खाद का प्रयोग करने की सलाह दे रहा है। वहीं 2 नवंबर मंगलवार को जिले में कृभको का एक रैक लगने जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद डीएपी की भी कोई कमी नहीं रहेगी।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। प्रशासन द्वारा समूचित व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जा रही है। जहां तक सवाल व्यवस्था का है, खाद बिक्री को लेकर पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। जिला में औचक निरीक्षण का कार्य जारी है। कैथल व पूंडरी मंडियों में औचक निरीक्षण के दौरान कोई भी अनियमितता नहीं पाई गई है। डीसी ने इस संबंध में अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी टीमों को खाद की बिक्री को लेकर सतर्क रखें।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि एसडीएम संजय कुमार की अगुवाई में रविवार को जिले भर में खाद की दुकानों को खुलवाकर स्टॉक की जांच की गई। कहीं भी डीएपी तो नहीं मिला। लेकिन मार्केट में एनपीके खाद भरपूर मात्रा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट डीलर्स के पास एनपीके खाद के 34 हजार से अधिक बैग उपलब्ध है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे गेहूं की बिजाई के लिए इस खाद का इस्तेमाल करें तथा इसमें नाईट्रोजन, फॉस्फोरस तत्वों के अतिरिक्त पोटाश तत्व भी उपलब्ध है। एनपीके खाद से पौधों की जड़ों के विकास के साथ साथ ताना मजबूत होता है और दाने चमक के साथ मोटे होते हैं जिसके फलस्वरूप पैदावार में भी बढोतरी होती है। मंगलवार 2 नवंबर को डीएपी का रैक पहुंच रहा है। इसके बाद खाद की कोई कमी नहीं रहेगी। इसके अगले दिन भी एक अन्य रैक आना है।

एसडीएम डॉ. संजय ने सभी खाद डीलर्स को कहा कि खाद के भण्डारण एवं वितरण में अगर कहीं भी कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed