{"_id":"627eb11044728a71094d5607","slug":"team-formed-to-arrest-the-accused-kaithal-news-knl1081028144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनी टीम
विज्ञापन
09-कैथल। आरोपी बलजिंद्र उर्फ काला।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गांव खरकां से बरामद हुई करोड़ों रुपये की हेरोइन मामले में फरार आरोपी बलजिंद्र सिंह उर्फ काला की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने एक टीम का गठन किया है। इसमें डीएसपी गुहला की अगुवाई में सीआईए-2 कर्मचारियों को इस टीम में शामिल किया गया है। साथ ही चार पुलिस कर्मचारियों को नोटिस जारी कर लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
गौरतलब है कि गांव खरकां में बलजिंद्र सिंह उर्फ काला के घर पर छापा मारकर डीआरआई की टीम ने करीब 45 करोड़ रुपये की छह किलो हेरोइन बरामद की थी। इसकी स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी। जमीनी स्तर पर इसे पुलिस के खुफिया तंत्र की बड़ी लापरवाही के तौर पर देखा गया। इस पर एसपी मकसूद अहमद ने नारकोटिक्स सेल प्रभारी, चीका के तत्कालीन थाना प्रभारी, रामथली पुलिस चौकी प्रभारी के अलावा चीका थाना के एसए को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
एसपी ने यह भी बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जल्द और सख्त कदम उठाए जाएंगे। आरोपी बलजिंद्र सिंह उर्फ काला की गिरफ्तार के लिए डीएसपी गुहला की अगुवाई में एक टीम का गठन किया है।