फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Teachers are alert for admission

Kaithal News: प्रवेश के लिए अध्यापक कर रहे जागरूक

Sat, 30 Mar 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Teachers are alert for admission
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए गांव-गांव में जाकर प्रवेश उत्सव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। डोर टू डोर जाकर अध्यापक ड्रॉप आउट बच्चों के अभिभावकों से मिल रहे हैं और उन बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए जागरूक कर रहे हैं।

इसके साथ ही स्कूल के अन्य बच्चों के साथ बैनर लेकर गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसके साथ ही बच्चे हम भी स्कूल जाएंगे इस तरह की नारे लगाते हैं। विभाग की ओर से यह प्रक्रिया 15 अप्रैल तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


उधर, कलायत के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल प्रधानाचार्य सुनीता पूनिया की अगुवाई में शिक्षकोंं की टीम ने कलायत क्षेत्र की विभिन्न आवासीय कालोनियों मेंं जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान घनश्याम सिंह, नरेंद्र कुमार, अनिल मोर, प्रवीण कुमार, जयवीर सिंह, प्रीति, आशा, सुमन व अन्य शिक्षकों ने सरकारी स्कूल में ज्यादा नामांकन बढ़ाने के लिए जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में जाकर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कर रहे प्रयास

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में तहत गांवों में जाकर बच्चों को शिक्षा से जोडऩे का प्रयास करते हैं और उनको शिक्षा ग्रहण करने के लिए जागरूक किया जाता है। डोर टू डोर जाकर ड्रॉप आउट बच्चों शिक्षा का महत्व बताते हैं और उनको शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जाता है। बच्चों के साथ पोस्टर लेकर गांव की परिक्रमा करते हैं और बच्चों को जागरूक किया जाता है। -रविंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ विद्यालय कैथल।


प्रवेश उत्सव का उद्देश्य शिक्षा ग्रहण करने के लिए जागरूक करना

प्रवेश उत्सव का मुख्य उद्देश्य शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चों को जागरूक करना है। वह शहर की कॉलोनियों में जाकर बच्चों के अभिभावकों से मिलते हैं। ड्राप आउट बच्चों को भी स्कूल में पढ़ाने के लिए जागरूक करते हैं। शिक्षा की जागरूकता के लिए बच्चों को जागरूक किया जाता है। डोर टू डोर जाकर उनकी टीमें सर्वे कर रही है। विभाग की ओर से यह प्रक्रिया 15 अप्रैल तक जारी रहेगी। -बिमला सिराही, प्रधानाचार्या राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed