फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sanitation workers' struggle will continue until demands are met: Shivcharan

मांगें लागू होने तक सफाई कर्मियों का संघर्ष जारी रहेगा : शिवचरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' struggle will continue until demands are met: Shivcharan
जिला स्तरीय कन्वेंशन में भाग लेते कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
कैथल। सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और अनुबंधित ड्राइवर-फायरमैन को पक्का करने समेत अन्य मांगों के लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का संघर्ष जारी रहेगा। यह बात सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव शिवचरण ने सेक्टर-20 के कम्युनिटी हाल में आयोजित जिला स्तरीय कन्वेंशन में कही। कन्वेंशन की अध्यक्षता जिला प्रधान गौरव टांक ने की और संचालन जिला सचिव विक्की टांक ने किया।
विज्ञापन

इसमें कैथल, सीवन, कलायत, चीका और राजौंद से कर्मचारी शामिल हुए। शिवचरण, ओमपाल भाल और विक्की टांक ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए 6 अगस्त से 11 सितंबर तक 37 दिन हड़ताल की थी। 11 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में सरकार और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद छह मांगों से संबंधित परिपत्र भी जारी किए गए लेकिन अधिकारियों पर इन्हें लागू करने में आनाकानी का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं ने सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और अनुबंधित ड्राइवर-फायरमैन को पक्का करने, खाली पदों पर स्थायी भर्ती, जोखिम भत्ता देने तथा आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने की मांग दोहराई। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात कर समझौते को लागू करने की मांग की थी। मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक पत्र जारी करने और फैसले लागू करने के निर्देश दिए। संघ नेताओं ने कहा कि सभी मांगें लागू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

जिला स्तरीय कन्वेंशन में भाग लेते कर्मचारी। विज्ञप्ति

जिला स्तरीय कन्वेंशन में भाग लेते कर्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed