फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pradeep Soni entrusted with the responsibility of Zone President at Swarnkar Seva Sangh.

Kaithal News: स्वर्णकार सेवा संघ में प्रदीप सोनी को जोन अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pradeep Soni entrusted with the responsibility of Zone President at Swarnkar Seva Sangh.
जोन अध्यक्ष बनने के बाद प्रदीप कुमार सोनी खुशी जाहिर करते हुए। विज्ञ​प्ति
गुहला-चीका। स्वर्णकार सेवा संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक रोहत में आयोजित हुई। इसमें हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी ने चीका निवासी समाजसेवी प्रदीप कुमार सोनी को जोन अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश कार्यालय सचिव एवं सेवानिवृत्त डिप्टी रजिस्ट्रार सुरेंद्र पाल ने उनकी नियुक्ति की। उनके अधीन जींद, कैथल, हिसार, सिरसा और हांसी जिले रहेंगे। प्रदीप कुमार सोनी पिछले करीब छह वर्षों से स्वर्णकार एसोसिएशन चीका में सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले वह लगातार दो कार्यकाल तक प्रेस प्रवक्ता भी रह चुके हैं। वह वर्ष 2002 से चीका मेन बाजार में विकास ज्वेलर्स के नाम से आभूषण का कारोबार कर रहे हैं। वह पूर्व नगर पार्षद भी रह चुके हैं और वर्तमान में सीएम विंडो सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। नवनियुक्त जोन अध्यक्ष ने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज के सभी परिवारों को एक मंच पर लाना, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना और युवाओं को रोजगार के लिए प्रेरित करना रहेगी। जल्द ही पांचों जिलों में बैठक कर सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। नियुक्ति पर प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जोगेंद्र वर्मा, शंकर लाल धूप, प्रवीण जौड़ा, महेंद्र सोनी और संजय वर्मा समेत समाज के लोगों ने उन्हें बधाई दी।

जोन अध्यक्ष बनने के बाद प्रदीप कुमार सोनी खुशी जाहिर करते हुए। विज्ञप्ति

जोन अध्यक्ष बनने के बाद प्रदीप कुमार सोनी खुशी जाहिर करते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed