फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tea leaves are being found instead of fertilizer: Mahavir

खाद की जगह मिल रही चाय पत्ती : महावीर

Fri, 20 Jun 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tea leaves are being found instead of fertilizer: Mahavir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (कमेरा वर्ग) के प्रदेश अध्यक्ष महावीर चहल ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार साल दर साल खाद पर दी जाने वाली सब्सिडी में कटौती कर रही है, जिससे किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि धान की रोपाई के इस महत्वपूर्ण समय में किसान खेत में होने के बजाय डीएपी खाद के लिए घंटों लाइन में भूखे पेट खड़े रहने को मजबूर हैं।

महावीर चहल ने आरोप लगाया कि सरकारी एजेंसी हैफेड किसानों को खाद उपलब्ध कराने की बजाय जबरदस्ती अपने अनबिके उत्पाद बेचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि हैफेड द्वारा 50 किलो डीएपी खाद की एक बोरी के साथ एक किलो चाय पत्ती खरीदने की शर्त थोपना किसानों की मजबूरी का फायदा उठाने जैसा है।
विज्ञापन


चहल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में खाद सब्सिडी के लिए 2.25 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, जो 2024-25 में घटाकर 1.77 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया और 2025-26 के लिए यह राशि और घटकर 1.67 लाख करोड़ रुपये रह गई है। यह किसानों के साथ धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र मागो माजरी ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार को किसानों की जरूरतों को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि व्यापारिक शर्तें थोपनी चाहिए। वहीं जिला अध्यक्ष बलकार मलिक खुराना ने कहा कि महंगाई के इस दौर में खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बनती जा रही है। ऐसे में सरकार को सब्सिडी बढ़ाकर किसानों को राहत देनी चाहिए थी।


इस अवसर पर कृष्ण मालखेड़ी, सुरेंद्र प्यौदा, डीसी चहल, बिंदर गिल सिरटा, विक्रम चहल, जोगिंद्र कुंडू, सुरेश नरड़, जोरा भैनी माजरा सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed