{"_id":"671fe7ec54406bb2ea0888ca","slug":"taught-yoga-asanas-in-the-introduction-program-to-yoga-kaithal-news-c-18-1-knl1004-509282-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: योग से परिचय कार्यक्रम में सिखाए योगासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: योग से परिचय कार्यक्रम में सिखाए योगासान
Tue, 29 Oct 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
कलायत। राजकीय प्राथमिक पाठशाला स्थित प्ले वे स्कूल में योग से परिचय एवं सूक्ष्म व्यायाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें आयुर्वेदिक विभाग की तरफ से सतीश कुमार, सविता और राम मेहर मौजूद रहे। उन्होंने प्ले वे स्कूल शिक्षिका नीलम धानियां की अध्यक्षता में महिलाओं को योग के प्रति प्रेरित किया।
सतीश कुमार ने बताया कि निर्धारित रूप रेखा अनुसार स्कूल में स्कन्ध संचालन व ग्रीवा संचालन जैसे रोगों संबंधी योग आसनों- प्राणायाम के बारे में जानकारी दी गई। योग पाठशाला से छोटे-छोटे बच्चों के चेहरोंं पर भी मुस्कान थी। उन्होंने बताया कि आज के दौर में शरीर को स्वस्थ रखना सबसे बड़ी चुनौती है। भागदौड़ की जिंदगी में सुविधाओं को जुटाने की कवायद में लोग लगातार अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। इसके लिए योग जीवन का अपनाना जरूरी है।
इसको लेकर गांव की चौपाल से लेकर शहरों तक योग पर आधारित आयोजन करवाए जा रहे हैं।