फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tank construction hangs despite permission

Kaithal News: अनुमति के बावजूद टैंक का निर्माण लटका

Fri, 14 Apr 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 14 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tank construction hangs despite permission
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में अनुमति मिलने के बावजूद फायर फाइटिंग सिस्टम के तहत वाटर टैंक का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसका कारण अस्पताल में वाटर टैंक वाली जगह पर वृक्षों का होना है। इन वृक्षों को तभी हटाया जा सकता है, जब वन विभाग से एनओसी मिलेगी लेकिन अभी तक ऐसा हो नहीं सका है। हालांकि अस्पताल परिसर में फाइटिंग का कार्य तो करीब-करीब हो चुका है। इस सिस्टम को चलाने के लिए टैंक बनाया जाना है, जो अभी तक तैयार नहीं हो पाया है। इस कारण अगर कोई आग लगने की घटना होती है तो उसे काबू पाने में काफी परेशानी आएगी। गौरतलब है कि अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर ही चिकित्सकों के क्वार्टरों की तरफ वाटर टैंक बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

फायर फाइटिंग सिस्टम आई है 90 लाख रुपये की लागत
अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम का कार्य लोक निर्माण विभाग की तरफ से किया जा रहा है। इस पर करीब 90 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है। अस्पताल में छत के साथ पाइप लाइन बिछाने और पानी के प्वाइंट लगाने का कार्य तो पहले ही पूरा हो चुका है। कनेक्शन एक-दूसरे के साथ जोडऩे का कार्य चल रहा है। जिला नागरिक अस्पताल के अलावा लघु सचिवालय में यह सिस्टम लगाया है। जब तक टैंक नहीं बनता, तब तक इसे प्रयोग में नहीं लगाया जा सकता।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि फायर फाइटिंग सिस्टम के तहत अस्पताल परिसर में बने चिकित्सकों के क्वार्टरों की तरफ वाटर टैंक बनाया जाना है। यहां पर कई वृक्ष खड़े हैं। इन वृक्षों को हटाने की अनुमति मिलने के बाद ही इस पर कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed