फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tamanna got first place in long jump along with running.

Kaithal News: दौड़ के साथ लंबी कूद में तमन्ना को मिला पहला स्थान

Thu, 14 Mar 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Tamanna got first place in long jump along with running.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में बुधवार को 54वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान तमन्ना ने दौड़ के साथ लंबी कूद में स्वर्णिम सफलता प्राप्त की। उसने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता को दो स्तरों में विभाजित किया गया था। प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, थ्री लैग रेस, नींबू दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुई। प्रात: कालीन सत्र में बतौर मुख्यातिथि महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गर्वनिंग बॉडी सदस्य राजीव लाटका ने शिरकत की।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण व मशाल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने मुख्यातिथि से कार्यक्रम को शुरू करने की अनुमति ली। ओपनिंग सेरिमनी के साथ शपथ ग्रहण करते हुए, प्रतियोगिता को बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलकूद प्रतियोगिता की संयोजिका रीना गिल ने बताया कि छात्राओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, थ्री लैग रेस, मटका रेस, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, डिस्क थ्रो और बोरी रेस सहित अन्य प्रतियोगिताएं और टीचर्स व मैनेजमेंट स्टाफ के लिए भी मनोरंजन प्रतियोगिताएं हुईं।

महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने कहा कि मेहनत और लगन से खेलों के शीर्ष तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खेल कौशल को निखारने में सक्षम होती है। मुख्य अतिथि ने कहा कि यदि आत्मसम्मान की जिंदगी जीनी है, तो जीवन में बुलंदियों को छूना होगा। हमें अपने जीवन की बहुमूल्य चरणों को अपने खेल तथा रुचि के अनुरूप डालना होगा। सांयकालीन सत्र में बतौर मुख्यातिथि वीके चावला, भूतपूर्व ने शिरकत की और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में प्रमुख समाजसेवी, सतीश सेठ ने शिरकत की।

मुख्यातिथि और गेस्ट ऑफ ऑनर का स्वागत स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से पुष्पगुच्छ प्रदान करके किया। भांगड़ा और नृत्य प्रस्तुतियां द्वारा कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। भांगड़ा की प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को मुख्यातिथि ने 1100 रुपये नकद पुरस्कार दिया। इसके बाद टीचर्स का म्यूजिकल चेयर गेम करवाया। लेमन रेस की तीन हिट करवाई। बेस्ट एथलीट बीए तृतीय वर्ष की तमन्ना को चुना गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि और गेस्ट ऑफ ऑनर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता की समाप्ति की घोषणा के साथ ही ध्वज उतारकर प्राचार्या को सौंपा।

ये रहे परिणाम
100 मीटर दौड़ में तमन्ना प्रथम, तनु द्वितीय व मुकेश तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में तमन्ना प्रथम, किरना द्वितीय व तनु तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में तमन्ना प्रथम, नेहा द्वितीय व आशा तृतीय रही। 800 मीटर दौड़ में तनीषा प्रथम, मनजीत द्वितीय व परमजीत तृतीय रहा। 1500 मीटर दौड़ में काजल प्रथम, तमन्ना द्वितीय व स्नेहा तृतीय रही। शॉट पुट में तनु प्रथम, तनु द्वितीय व सोनिया तृतीय रही। लंबी कूद में तमन्ना प्रथम, अमनप्रीत द्वितीय व मुस्कान तृतीय रही। डिस्कस थ्रो तनु प्रथम, अनु लैलर द्वितीय व मुस्कान तृतीय रही। ऊंची कूद में सलोनी प्रथम, तनु द्वितीय व ज्योति तृतीय रही। जैवलिन थ्रो में आशी प्रथम, सोनिया द्वितीय व तमन्ना तृतीय रही। बोरी रेस तमन्ना प्रथम, तनु द्वितीय व नेहा तृतीय रही। थ्री लैग रेस तनु व सोनम प्रथम, निशा व अनु द्वितीय व तमन्ना व मुस्कान तृतीय रही। चट्टी रेस अंजलि प्रथम, अनु द्वितीय व आशी तृतीय रही। 400 मीटर रिले रेस शीतल, तनु, अनु और रविशा प्रथम, शीतल गुरमीत वर्षा और अंकुश द्वितीय व तन्नू,आशु,सोनिया और ज्योति तृतीय रही। 800 रिले रेस तमन्ना, सोनिया, आशी व ज्योति प्रथम, स्नेहा, सीमा, गुरमीत और शीतल द्वितीय व नेहा मुस्कान सोनिया और मुस्कान तृतीय रही। स्टाफ में हुई लेमन रेस में छवि प्रथम, दीपशिखा द्वितीय व नवनीत तृतीय रही। म्यूजिकल चेयर में रितिका प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed