{"_id":"6a2d9dbd9e982a14280ac868","slug":"swindled-out-of-by-luring-with-the-promise-of-profits-in-the-diamond-trade-kaithal-news-c-245-1-kht1013-150843-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हीरों के कारोबार में रुपये कमाने का लालच देकर ठगे 58 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हीरों के कारोबार में रुपये कमाने का लालच देकर ठगे 58 लाख
विज्ञापन
कैथल। सेक्टर-19 पार्ट-2 निवासी एक व्यक्ति से हीरों का कारोबार शुरू करवाने और हर महीने 20 लाख रुपये कमाने का लालच देकर 58 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि ठगों ने शिकायतकर्ता को अपने जाल में फंसाने के लिए जयपुर में 50-60 कर्मचारियों वाला एक कार्यालय दिखाया और दुबई व अफ्रीका में हीरों की फैक्ट्रियां होने का दावा किया।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-19 पार्ट-2 निवासी अमित गर्ग ने बताया कि वर्ष 2024 में वह नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहा था। इसी दौरान इंटरनेट पर सर्च करते समय उसे हीरों के कारोबार से संबंधित एक वेबसाइट मिली। वेबसाइट पर दिए गए नंबरों पर संपर्क करने पर आरोपियों ने उसे बड़े मुनाफे का सपना दिखाया और भरोसा दिलाने के लिए जयपुर स्थित अपने कार्यालय पर बुलाया। अमित के अनुसार, जयपुर पहुंचने पर उसने कार्यालय में 50 से 60 लोगों को काम करते देखा, जिससे उसे कंपनी पर विश्वास हो गया।
वहां मुख्य आरोपी ओपेश सिंह, महिला उद्यमी मेघा नाथ और मैनेजर नरेंद्र सिंह ने उसे बताया कि उनकी दुबई और अफ्रीका में हीरों की फैक्ट्रियां हैं तथा यदि वह कारोबार में ढाई करोड़ रुपये निवेश करता है तो घर बैठे हर महीने करीब 20 लाख रुपये कमा सकता है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों की बातों में आकर उसने 1 सितंबर 2024 से 30 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में करीब 58 लाख रुपये उनके खातों में जमा करवा दिए और कुछ रकम सीधे भी दी। इसके बाद जब उसने कारोबार और मुनाफे के बारे में जानकारी मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में उन्होंने फोन उठाना भी बंद कर दिया और उनके मोबाइल नंबर बंद आने लगे। ठगी का शक होने पर अमित दोबारा जयपुर स्थित कार्यालय पहुंचा, लेकिन वहां पता चला कि आरोपी कार्यालय खाली कर फरार हो चुके हैं। इसके बाद उसने मामले की शिकायत कैथल पुलिस को दी।
बैंक खातों और मोबाइल लोकेशन की जांच शुरू : मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर ओपेश सिंह, मेघा नाथ और नरेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व बेईमानी से संपत्ति प्राप्त करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस आरोपियों के बैंक खातों, लेनदेन और मोबाइल लोकेशन की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।