फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   swarn jayanti yaatra, ambala, going, kaithal

अंबाला के लिए रवाना हुई स्वर्ण जयंती यात्रा

Mon, 28 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 28 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
swarn jayanti yaatra, ambala, going, kaithal
प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में हरियाणा की संस्कृति व विकास का संदेश लेकर निकाली गई विकास यात्रा को कैथल से अंबाला के लिए रवाना किया गया। इस यात्रा ने कैथल जिला के विभिन्न गांवों व नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की वाहवाही लूटी तथा विकास यात्रा के गुजरने वाले हर रास्ते पर ग्रामीण अपने-अपने गांवों में यात्रा को निहारने के लिए सड़कों के किनारे जमा होकर फूलों की पंखुड़ियां बिखेरकर इस यात्रा का भव्य स्वागत करते देखे गए।
विज्ञापन


पूंडरी क्षेत्र के रसीना गांव में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा स्वागत करने के बाद इस यात्रा ने जिस-जिस क्षेत्र से निकाला गया लोगों ने सड़कों पर आकर शानदार स्वागत किया तथा इन झांकियों को निहारा। हरियाणा एक-हरियाणवी एक के संदेश के साथ-साथ बदलता हरियाणा-बढ़ता हरियाणा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण परिवेश, स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त हरियाणा की समृद्ध संस्कृति का संदेश देती यह यात्रा जिला में अपने उद्देश्य में सफल सिद्ध हुई। कैथल में करनाल चौक, हनुमान वाटिका, लघु सचिवालय, पदमा सिटी मॉल होते हुए कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों के मध्य यह विकास यात्रा इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय के सामने रुकी। इसके बाद पिहोवा चौक, छोटूराम चौक से ढांड रोड होती हुई अपने ठहराव स्थल पुलिस लाईन में पहुंची। इस दौरान भी शहर के लोगों ने सभी झांकियों के माध्यम से दर्शायी गई प्रदेश की संस्कृति एवं विकास की स्वर्णिम गाथा को नजदीक से निहारी। रात्रि प्रवास के बाद हरियाणा स्वर्ण जयंती की विकास यात्रा ने अगले पड़ाव के लिए पुलिस लाईन से प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed