{"_id":"583b29f14f1c1b5c290888f4","slug":"swarn-jayanti-utsav-programme-rockey-mittal-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव पर बरसे सीएम के चीफ पब्लिसिटी एडवाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव पर बरसे सीएम के चीफ पब्लिसिटी एडवाइजर
ब्यूरो कैथल
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
जानकारी देते रॉकी मित्तल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के चीफ पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल स्वर्ण जयंती यात्रा की व्यवस्था व कलाकारों के लिए इंतजामों को लेकर भड़क उठे। वे यात्रा की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव केके खंडेलवाल पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि खंडेलवाल कांग्रेस सरकार में भी उच्च पदों पर रहे। उनके अंदर हुडा की आत्मा घुसी है, इसी कारण वे अप्रत्यक्ष तौर पर विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।
रॉकी ने कहा कि सीएम ने उन्हें स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए भी चीफ पब्लिसिटी एडवाईजर बनाया था। लेकिन आज तक उनसे कोई सलाह तक नहीं ली गई। पूरे प्रदेश में करीब 17 जिलों में कलाकार स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम दे चुके हैं। लेकिन इससे कहीं नहीं लगता कि हरियाणा के 50 साल पूरे होने पर कोई भव्य यात्रा निकाली जा रही हो। कलाकार बेचारे जैसे-तैसे अपने कार्यक्रम दे रहे हैं। संत स्वभाव के प्रदेश के मुख्यमंत्री के सामने झूठी रिपोर्ट प्रस्तुत की जा रही है।
रॉकी ने कहा कि वे मोदी का भक्त हैं। ना खाएंगे, ना खाने देंगे। सरकार से मिली लाल बत्ती कल जाती है, आज चली जाए। लेकिन वे सच्चाई के साथ रहेंगे। अधिकारियों के दिमाग में यह बात है कि आज भी हरियाणा के कलाकार 200 रुपये की दिहाड़ी में पूरा दिन नाच सकते हैं। लेकिन आज समय बदल गया है। अधिकारी सीएम के एक मिनट के विज्ञापन या गाने के लिए 5 लाख रुपये तक खर्च करवाते हैं। जबकि उन्होंने खुद 5 मिनट के गाने ढाई लाख रुपये में बनाकर दिखाए हैं। अधिकारी चाहते थे कि वे उनके साथ मिलकर पैसे खाएं। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। मित्तल ने जिले के अधिकारियों की भी खिंचाई करते हुए कहा कि जब उनके जैसे साधारण व्यक्ति के साथ 400 से 500 लोग कार्यक्रम में आ सकते हैं तो क्या अधिकारी शहर से 10 लोग यात्रा के कार्यक्रम देखने के लिए नहीं बुला सकते। वे अकेले ही बैठकर कार्यक्रम देखते हैं।
विज्ञापन
मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी पाकिस्तान व काले धन पर सर्जीकल स्ट्राईक की तरह से एक सर्जीकल स्ट्राईक अधिकारियों पर कीजिए। क्योंकि ये अधिकारी सरेआम कहते हैं कि ये तो पांच साल के हैं। उन्हेें तो 60 साल तक रहना है। वे योजनाओं की जमीनी हकीकत के बारे में मोदी नीतियों पर चलकर देशहित में आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के गाने बनाएं हैं, लेकिन इन अधिकारियों ने आज तक इन गानों का भुगतान नहीं किया गया। जिन लोगों से गाने बनवाए हैं, वे उनसे आकर पैसे मांगते हैं।
मेरा डायरेक्ट स्वर्ण जयंती यात्रा से कुछ लेना-देना नहीं हैं। स्वर्ण जयंती यात्रा पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट द्वारा निकाली जा रही है। हमने तो केवल एक प्रोग्राम बनाया था कि ये-ये छह कार्यक्रम यात्रा में होंगे। उन स्कीमों को अप्रूव किया था। स्कीम बना दी थी। रॉकी मित्तल को काम नहीं मिल रहा, इसलिए वह ऐसी बातें कर रहा है। यात्रा में क्या हो रहा है, इस बारे में पब्लिक रिलेशन विभाग जाने।
केके खंडेलवाल, अतिरिक्त प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री हरियाणा।