{"_id":"665a3ee3530651e9e208b289","slug":"swakriti-won-gold-medal-in-mount-abu-kaithal-news-c-18-1-knl1004-401692-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: माउंट आबू में स्वकृति ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: माउंट आबू में स्वकृति ने जीता स्वर्ण पदक
Sat, 01 Jun 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 01 Jun 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी। स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग, माउंट आबू की ओर से 19 से 25 मई तक माउंट आबू में 348वां सात दिवसीय एडवेंचर कोर्स आयोजित किया। इसमें स्वर्ण पदक जीतकर लौटी स्वकृति का यहां स्वागत किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गुजरात सरकार के यूथ विभाग की ओर से माउंट आबू के साधना भवन में आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को रॉक क्लाइम्बिंग, माउंटेनियरिंग व अन्य शारीरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण देना था। इसमें देशभर से आठ से 13 वर्ष तक 39 बच्चों ने हिस्सा लिया।
समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। लड़कियों के वर्ग में स्वकृति ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
इसी वर्ष मार्च में उसने नेपाल में नौ दिन में पूरा किया जाने वाला अन्नपूर्णा बेस कैंप ट्रेक केवल तीन दिन में करके सबको अचंभित कर चुकी है। संवाद