{"_id":"670c5c2c9573fffb9e05ee44","slug":"surjewala-reached-the-market-targeted-the-government-kaithal-news-c-18-1-knl1004-498261-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुरजेवाला पहुंचे मंडी, सरकार पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुरजेवाला पहुंचे मंडी, सरकार पर निशाना
Mon, 14 Oct 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सुरजेवाला व कैथल से विधायक आदित्य सुरजेवाला ने रविवार को नई अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आढ़तियों से खरीद प्रक्रिया पर जानकारी ली। इस मौके पर सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि कैथल व हरियाणा का किसान-आढ़ती-मजदूर धान खरीदी में धांधली, कुप्रबंधन व बेअदायगी से उत्पीड़ित है।
सुरजेवाला ने विधानसभा चुनाव के समय नायब सैनी की ओर से किसानों से किए गए धान का रेट 3100 रुपये करने के वायदे का वीडियो पत्रकारों को दिखाते हुए कहा कि न तो भाजपा सरकार धान की खरीद कर रही। इसके साथ न ही किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा। यही नहीं 1509 किस्म का सुपीरियर क्वालिटी का धान भी पूरी तरह से पिट गया है तथा किसान को पिछले साल के मुकाबले में 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल की चपत लग रही है।
उन्होंने कहा कि कैथल, ढांड, पूंडरी, गुहला-चीका सहित पूरे हरियाणा की अनाज मंडियां धान से अटी पड़ी हैं, लेकिन भाजपा सरकार धान खरीदी व उठान में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। किसानों व आढ़तियों को राम भरोसे छोड़ दिया गया है। कैथल अनाज मंडी में 10 दिन से उठान नहीं हुआ। मजबूरी में आज रविवार को धान की खरीद बंद करनी पड़ी। यही हाल ढांड, पूंडरी व अन्य अनाज मंडियों का भी है।
विज्ञापन
जब तक उठान नहीं होगा और फसल मंडी से बाहर नहीं जाएगी, तब तक गेट पास जारी नहीं होगा और न ही किसान का भुगतान होगा और न ही आढ़ती को उसकी आढ़त मिलेगी।
उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि भाजपा सरकार पहली प्राथमिकता पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल की धान की कीमत किसान को अदा करे।
इस अवसर सुदीप सुरजेवाला, मंडी के नई पूर्व प्रधान अश्विनी शोरेवाला, नगर परिषद पूर्व प्रधान रामनिवास मित्तल, अनाज मंडी के पूर्व प्रधान सुरेश गर्ग चौधरी, राइस मिल एसोसिएशन के जिला प्रधान सचिन मित्तल, दीप चंद गर्ग, अतिरिक्त अनाज मंडी के प्रधान सोहन ढुल, मुकेश जैन, प्रयागराज बालू, विकास बरटा आदि मौजूद रहे।