{"_id":"685ee85a47e29681960b9807","slug":"surjewala-criticized-the-policies-of-bjp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-679473-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुरजेवाला ने भाजपा की नीतियों को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुरजेवाला ने भाजपा की नीतियों को कोसा
Sat, 28 Jun 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला ने किसान भवन में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने अपनी जीत पर रणदीप सुरजेवाला, आदित्य सुरजेवाला और सुदीप सुरजेवाला को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर आभार जताया। इस मौके पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार की नीतियों को कोसते हुए कहा कि आज हरियाणा में करीब तीन लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। बेरोजगारी इतनी गंभीर हो चुकी है कि युवाओं को रोजगार की तलाश में अपनी पुश्तैनी जमीन तक बेचकर या कर्ज लेकर विदेश जाना पड़ रहा है। संवाद