{"_id":"680bf022b53d556c4c072dec","slug":"students-were-made-aware-about-cleanliness-yoga-and-health-kaithal-news-c-18-1-knl1004-632505-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्राओं को स्वच्छता योग और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्राओं को स्वच्छता योग और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
Sat, 26 Apr 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों यूनिट की ओर से चलाया गया पोषण पखवाड़ा अभियान शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को पोषण, स्वच्छता, योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
पखवाड़े के दौरान विभिन्न विषयों पर शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की गईं। सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं को पोषण, स्वच्छता, योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
पखवाड़े के दौरान विभिन्न विषयों पर शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की गईं जिनमें मुख्य रूप से योग का स्वस्थ जीवन में योगदान, पोषक आहार की भूमिका, स्वच्छता का महत्व, स्वास्थ्य शिक्षा, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपाय इत्यादि शामिल रही। इन विषयों से संबंधित उपयोगी जानकारी छात्राओं को गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका प्रो. आरती सिंगला एवं प्रो. पूजा मोगा ने अपने वक्तव्य में दी।
विज्ञापन
उन्होंने छात्राओं को व्याख्यान एवं सामूहिक संवाद के माध्यम से संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। संवाद
इस अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु शपथ ग्रहण भी करवाया गया जिसमें छात्राओं ने अपने जीवन में स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लगभग 80 से 90 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम
बहादुर खुरानिया ने कहा कि पोषण पखवाड़ा जैसे आयोजन छात्राओं के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।