{"_id":"6b01dda404a25d69a003be84","slug":"students-were-informed-about-the-functioning-of-financial-markets-kaithal-news-c-245-1-kht1005-158244-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विद्यार्थियों को वित्तीय बाजार की कार्यप्रणाली के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विद्यार्थियों को वित्तीय बाजार की कार्यप्रणाली के बारे में बताया
विज्ञापन
छात्राओं को निवेश की जानकारी देते विषयवस्तु विशेषज्ञ। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। श्री कपिल मुनि महिला महाविद्यालय में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सिक्युरिटी मार्केट की ओर से छात्राओं के लिए वित्तीय बाजार पर दो दिवसीय जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार में लगभग 80 छात्राओं ने भाग लिया। इसका उद्देश्य छात्राओं को वित्तीय रूप से जागरूक व आत्मनिर्भर बनाना और निवेश के विभिन्न विकल्पों की जानकारी प्रदान करना था।
विशेषज्ञ वक्ताओं रामफल पूनिया, नरेंद्र व बबीता पूनिया ने छात्राओं को वित्तीय जागरूकता और वित्तीय बाजार की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बचत के महत्व, सही निवेश विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य लाभ सिंह ने भी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य सुनील गर्ग, सहायक प्राध्यापिका कृतिका, अंजु एवं सहायक प्राध्यापक शेरसिंह भी उपस्थित रहे।